ये मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक आज हो जाएगा एक्स-डिविडेंड , जानिए पूरी डिटेल

Divi's Laboratories के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो पिछले 1 साल में यह स्टॉक बिकवाली के दबाव में रहा है लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखे तो इसने अपने शेयर धारको को काफी अच्छा रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 9:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फार्मा सेक्टर का स्टॉक Divis Laboratories हाल के वर्षों का भारत का मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। आज यह शेयर सुर्खियों में है।

Divis Laboratories Stcok ex-dividend today:  फार्मा सेक्टर का स्टॉक Divi's Laboratories हाल के वर्षों का भारत का मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। आज यह शेयर सुर्खियों में है। इसकी वजह यह है कि यह आज बाजार में एक्स डिविडेंड ट्रेड करेगा। बतातें चलें कि कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है। इस डिविडेंड के भुगतान के लिए 12 अगस्त 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

गौरतलब है कि एक्स-डिविडेंड डेट उस तिथि को कहा जाता है जिस दिन तक शेयर खरीदने वाले को लाभांश मिलता है। अमूमन उसके अगले दिन रिकॉर्ड डेट होती है।

Trade Spotlight : कल की जोरदार तेजी के बाद टाटा केमिकल्स और सिटी यूनियन बैंक में अभी बनें रहें या निकलें?


Divi's Lab शेयर प्राइस हिस्ट्री

Divi's Laboratories के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो पिछले 1 साल में यह स्टॉक बिकवाली के दबाव में रहा है लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखे तो इसने अपने शेयर धारको को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में यह शेयर जहां 15 फीसदी टूटा है । वहीं पिछले 5 साल में यह शेयर 500 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 630 रुपये से बढ़कर 3940 रुपये पर आ गया है।

फिलहाल 09.52 बजे के आसपास एनएसई पर Divi's Laboratories का शेयर 30.80 रुपये यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 2916 रुपये पर नजर आ रहा है। स्टॉक का दिन का निचला स्तर 3,915.00 रुपये का है जबकि दिन का हाई 3,955.05 रुपये का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 5,425.10 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 3,365.55 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 64,159 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 103,904 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।