Get App

DLF के शेयरों मे 10% का उछाल, CLSA ने बढ़ाई रेटिंग, जानिए क्या है टार्गेट प्राइस

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के खाते में 764 करोड़ रुपये का सरप्लस कैश जनरेशन देखने को मिला है। जिसके चलते कंपनी को अपने कर्ज को घटाने में सहायता मिली है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 2:47 PM
DLF के शेयरों मे 10% का उछाल, CLSA ने बढ़ाई रेटिंग, जानिए क्या है टार्गेट प्राइस
सीएलएसए ने इस स्टॉक का टार्गेट प्राइस 470 रुपये से घटाकर 423 रुपये कर दिया है

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के शेयर में 25 फरवरी को इंट्राडे में करीब 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA ने इस स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर 'buy' कर दिया है। कंपनी के मजबूत प्री-सेल आंकड़ों और एक दशक के सबसे मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन को देखते हुए सीएलएसए ने इसकी रेटिंग 'outperform'से बदलकर 'buy'कर दी है।

हालांकि सीएलएसए ने इस स्टॉक का टार्गेट प्राइस 470 रुपये से घटाकर 423 रुपये कर दिया है। सीएलएसए का कहना है कि वर्तमान लेवलों से इस स्टॉक में 32 फीसदी की तेजी की संभावनाएं है। इसके अलावा सीएलएसए ने कंपनी के वित्त वर्ष के 2023-24 के रेवेन्यू अनुमान में भी 2 फीसदी और 5 फीसदी की कटौती कर दी है। इसी तरह इस अवधि के मुनाफे के अनुमान में भी 1 और 3 फीसदी की कटौती की है।

1 महीने से कुछ ज्यादा की अवधि में यह स्टॉक अक्टूबर 2021 के अपने 52 वीक हाई से 29 फीसदी से ज्यादा टूटा है। सीएलएसए ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि रियल एस्टेट कंपनियों का प्रदर्शन पिछले 1 दशक में इस समय सबसे बेहतर नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें