आज के शुरुआती कारोबार में एनएसई पर Bharat Forge के शेयर करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज इस स्टॉक में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। भारत फोर्ज JS Autocast Foundry India Pvt Ltd के अधिग्रहण की तैयारी में है। इस खबर के चलते भी भारत फोर्ज को लेकर बाजार सेंटिमेंट में सुधार आया है।
बता दें कि JS Autocast विंड, हाइड्रोलिक, ऑफ-हाइवे और ऑटोमोटिव एप्लीकेशनों के लिए मशीन्ड डक्टाइल आयरन कॉस्टिंग की सप्लाई करती है। JS Auto के अधिग्रहण से भारत फोर्ज इंडस्ट्रियल कॉस्टिंग के कारोबार में भी अपने पैर पसार सकेगी। वर्तमान में JS Auto की उत्पादन क्षमता 45000 टन की है। कंपनी वर्तमान में अपनी 50-55 फीसदी क्षमता के साथ कारोबार कर रही है। पिछले 5 साल में JS Auto की बिक्री में सालान आधार पर 17.7 फीसदी की दर से बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Motilal Oswal Financial ने अपने जारी एक नोट में कहा है कि इस अधिग्रहण से भारत फोर्ज को डिकॉर्बनाइजेशन स्पेस में भी नए मौके मिलेंगे। इससे रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट से कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी होती नजर आएगी क्योंकि JS Auto विंड एनर्जी सेगमेंट का जाना माना नाम है। इस अधिग्रहण पर बोलते हुए कंपनी के मैनजमेंट ने भी कहा है कि अगले 3 सालों में कंपनी का नॉन ऑटो और नॉन ऑयल एंड गैस सेगमेंट दोगुने से ज्याद ग्रोथ करता नजर आएगा।
जहां तक JS Auto के अधिग्रहण के लिए हुए डील की बात है तो भारत फोर्ज ने अभी तक इसकी साइज का खुलासा नहीं किया है। भारत फोर्ज JS Autocast का अधिग्रहण एडवांस भुगतान के साथ ही निर्धारित किश्तों में होने वाले भुगतान के माध्यम से करेगा।