डॉली खन्ना ने इस स्पेशियालिटी केमिकल शेयर में बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट

Tinna Rubber के शेयरों में 6 जनवरी को 5% का अपर सर्किट लगा और इसके शेयर ऑल टाइम हाई 202.2 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं

अपडेटेड Jan 06, 2022 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर 2021 तिमाही में डॉली खन्ना ने Tinna Rubber में 1.67% यानी 1,42,739 शेयर खरीदे हैं

स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी टिना रबर एंड इफ्रास्ट्रक्चर (Tinna Rubber & Infrastructure) ने पिछले कुछ साल में बाजार को हैरान कर दिया है। पिछले एक साल में Tinna Rubber का शेयर प्राइस 32 रुपए से बढ़कर 202 रुपए पर पहुंच गया है। इस दौरान इसके शेयरों ने 524% का रिटर्न दिया है।

मिंट के मुताबिक, ठीक इसी तरह अगर हम पिछले एक साल के आंकड़े को देखें तो Tinna Rubber का शेयर प्राइस 125 रुपए से बढ़कर 200 रुपए पर पहुंच गया है। यानी सिर्फ एक महीने में Tinna Rubber ने 54% का रिटर्न दिया है।

आज 6 जनवरी को Tinna Rubber के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा और इसके शेयर ऑल टाइम हाई 202.2 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं।


Tinna Rubber में क्या है तेजी की वजह?

कंपनी के ताजा शेयरहोल्डिंग डाटा के मुताबिक, दिग्गज इनवेस्टर डॉली खन्ना ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान इस मल्टीबैगर स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

दिसंबर 2021 तिमाही में डॉली खन्ना ने Tinna Rubber में 1.67% यानी 1,42,739 शेयर खरीदे हैं। गुरुवार को इसकी वैल्यू 2.7 अरब डॉलर पहुंच गई है।

RIL ने अमेरिकी डॉलर बॉन्ड से 4 अरब डॉलर जुटाया, किसी भारतीय कंपनी की तरफ से जारी सबसे बड़ा इश्यू

दिसंबर की होल्डिंग्स के मुताबिक, डॉली खन्ना साल 1996 से इस शेयर में निवेश कर रही हैं। डॉली खन्ना चेन्नई की बड़ी निवेशक हैं और वह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश के लिए मशहूर हैं।

डॉली खन्ना का पोर्टफोलियो उनके पति राजीव खन्ना मैनेज करते हैं। इनके पोर्टफोलियो में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, केमिकल और शुगर स्टॉक्स शामिल हैं।

Tinna Rubber के पास कई बड़े ग्राहक हैं, इनमें MRF, अपोलो, TVS श्रीचक्र, CEAT, JK Tyres, IOCL, मैंगलोर रिफाइनरी, ह्यूंडई कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट आदि शामिल हैं।

कैसे रहे कंपनी के नतीजे?

फिस्कल ईयर 2022 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2850% बढ़कर 4.13 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में सिर्फ 14 लाख रुपए थी।

सितंबर 2021 में कंपनी की नेट बिक्री 54.62 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही के मुकाबले 76.4% बढ़कर 30.96 करोड़ रुपए था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।