हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited (HAL) के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। कंपनी ने कहा कि उसने मलेशिया के कुआलालंपुर (Kuala Lumpur, Malaysia) में एक कार्यालय खोलने के लिए एक समझौता किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल नजर आया। HAL के शेयर दोपहर 12 बजे के दौरानबीएसई पर पिछले बंद से 2.1 प्रतिशत ऊपर 2,339 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
