DR REDDY’S पर दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानिये स्टॉक को खरीदें, बेचें या अभी करना है होल्ड

JEFFERIES ने DR REDDY’S पर कंपनी ने डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ का लक्ष्य रखा है

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
MORGAN STANLEY ने DR REDDY’S पर ओवरवेट रेटिंग देकर इस स्टॉक का लक्ष्य 5099 रुपये तय किया है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

MORGAN STANLEY की DR REDDY’S पर राय

MORGAN STANLEY ने DR REDDY’S पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें उन्होंने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने इस स्टॉक का लक्ष्य 5099 रुपये तय किया है। MORGAN STANLEY का कहना है कि इसमें डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा पूंजी आवंटन को लेकर कंपनी सजग है। कंपनी का 25% EBITDA और 25% RoCE गाइडेंस बरकरार है।


JEFFERIES की DR REDDY’S पर राय

JEFFERIES ने DR REDDY’S पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 5036 रुपये निर्धारित किया है। उनका कहना है कि कंपनी का 25% EBITDA और 25% RoCE गाइडेंस बरकरार है। इतना ही नहीं आगे कंपनी ने डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा मौजूदा कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी कोशिश करही है। कंपनी की नए अवसरों पर नजरें बनी हुई हैं।

RELIANCE, Indusind Bank और TATA MOTORS पर जानिये ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट

CLSA की Dr Reddy’s पर राय

CLSA ने Dr Reddy’s पर राय व्यक्त करते हुए इसके शेयर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने दवा कंपनी के शेयर का लक्ष्य 4950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि निवेश के बावजूद कंपनी का 25% मार्जिन/RoCE का लक्ष्य बना हुआ है। इसके साथ ही डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ के लक्ष्य पर कंपनी का नजरिया बरकरार है।

आज यानी 22 जून 2022 को सुबह 10.17 बजे एनएसई पर ये शेयर 2.26 प्रतिशत या 94.45 अंक नीचे 4173 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 5614 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 3654 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 4168.15 का लो और 4348.43 का हाई स्तर छुआ है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।