RELIANCE, Indusind Bank और TATA MOTORS पर जानिये ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट

JEFFERIES ने RELIANCE INDUSTRIES पर कहा है कि करेक्शन के बाद इस स्टॉक में मौके बन रहे हैं

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
CLSA ने कहा कि CY22 में भी चिप की किल्लत और सप्लाई चैन की दिक्कतें जारी रह सकती हैं

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

JEFFERIES की RELIANCE INDUSTRIES पर राय

JEFFERIES ने RELIANCE INDUSTRIES पर राय व्यक्त करते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए प्रति शेयर का लक्ष्य 2,950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि करेक्शन के बाद शेयर में मौके बने हैं। इसके आगे कंपनी के नतीजे और बेहतर हो सकते हैं। वहीं तिमाही आधार पर Q1 O2C EBITDA में 60% ग्रोथ संभव है।


CLSA की Indusind Bank पर राय

CLSA ने Indusind Bank पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इस प्राइवेट बैंक के शेयर का लक्ष्य 1060 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि एसेट क्वालिटी की चिंताएं अब खत्म हो रही हैं। क्रेडिट कॉस्ट वित्त वर्ष 2023 से नॉर्मल होना शुरू हो जायेगी।

Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले Hero MotoCorp, Greenlam Industries, Astral और अन्य स्टॉक्स

CLSA की TATA MOTORS पर राय

CLSA ने TATA MOTORS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 480 रुपये से घटाकर 453 रुपये तय किया है। उन्होंने इसके JLR और CV कारोबार का वॉल्यूम अनुमान घटाया है। इसके अलावा फ्री कैश फ्लो में सुधार से कर्ज में कमी आने की उम्मीद है। इतना ही नहीं JLR वॉल्यूम में कमी जारी रह सकती है। इनका अनुमान है कि चिप की किल्लत और सप्लाई चैन की दिक्कतें CY22 में भी जारी रह सकती हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।