Ducon Infratechnologies : इस शेयर ने एक साल में दिया 250% का दमदार रिटर्न, अब बोनस शेयर देगी कंपनी

कंपनी की 25 फरवरी को बोर्ड मीटिंग होनी है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव विचार किया जाएगा। इसका फायदा कंपनी के स्टॉक को मिल रहा है

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement
Ducon Infratechnologies बोनस शेयर के साथ ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने पर भी कर सकती है विचार

Ducon Infratechnologies share price : ड्युकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजिस के शेयर में मंगलवार को 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। दरअसल, कंपनी की 25 फरवरी को बोर्ड मीटिंग होनी है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव विचार किया जाएगा। इसका फायदा कंपनी के स्टॉक को मिल रहा है। फिलहाल, कंपनी के 82,856 शेयरों के लिए खरीद के ऑर्डर पेंडिंग हैं, जबकि कोई सेलर उपलब्ध नहीं है।

ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने पर विचार करेगी कंपनी

ड्युकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजिस की बोर्ड वीडियो कांफ्रेंसिंग/ अन्य ऑडियो विजुलअल साधनों से आयोजित होगी। इसमें कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने का भी प्रस्ताव है।


रूस-यूक्रेन तनाव से भारतीय बाजार में गिरावट, शराब शेयरों पर पड़ सकती है भारी मार, जानिए और कहां दिखेगा असर

कंपनी के दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में नतीजे खासे अच्छे रहे थे। इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट 174 फीसदी बढ़कर 2.15 करोड़ रुपये हो गया था, जबकि इससे एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 78 लाख रुपये रहा था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री घटकर 98.02 करोड़ रुपये रही, एक साल पहले समान अवधि में यह 102.04 करोड़ रुपये रही थी।

52 हफ्ते के लो से 290 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा शेयर

बीते एक साल में कंपनी के शेयर में 277 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है। मंगलवार को ड्युकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजिस का शेयर बीएसई पर 4.96 फीसदी की मजबूती के साथ 21.15 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार में भारी उठापटक के बावजूद एक्सपर्ट इन 8 स्टॉक्स में दे रहे खरीदारी की सलाह, 23-62%रिटर्न की जता रहे उम्मीद

शेयर 12 जनवरी, 2022 को 31.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था, जो उसका 52 हफ्ते का हाई था। वहीं 16 मार्च, 2021 को 5.42 रुपये पर था, जो उसका 52 हफ्ते का लो था। शेयर फिलहाल अपने 52 हफ्ते के हाई से 33.49 फीसदी नीचे और 52 हफ्ते के लो से 290.22 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।