रूस-यूक्रेन संकट के चलते बाजार पर आगे भी कायम रहेगा दबाव, आज के 5 इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव में अभी कोई कमी नहीं आई है। अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर भी बिकवाली का दबाव है।

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
आज के इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

गुरुवार को 16800 के आसपास स्थित रजिस्टेंस से कमजोरी दिखाने के बाद भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को रूस और यूक्रेन की लड़ाई से जुड़ा डर कम होता नजर नहीं आया जिसके चलते निफ्टी 252 अंक गिरकर 16,245 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 768 अंक गिरकर 54,333 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 536 अंक गिरकर 34,407 के स्तर पर बंद हुआ।

सेकेंडरी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार के करेंट पैटर्न से कमजोरी कायम रहने के संकेत है। ट्रेडरों को सलाह है कि वे ट्रेड के दोनो तरफ का फायदा उठाने के लिए सोच-समझकर चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाए।

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव में अभी कोई कमी नहीं आई है। अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर भी बिकवाली का दबाव है। ऐसे में आज भी भारतीय बाजारों में कमजोरी बनी रहने की संभावना है। अनुज गुप्ता का कहना है कि निफ्टी के लिए 15,800 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 16400 पर इसके लिए रजिस्टेंस है।


यह भी पढ़े- इस कमाल के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, 6 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर हुए 2 करोड़

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि Nifty50 ने 336 अंकों के बड़े कारोबारी दायरे के साथ स्पिनिंग टॉप जैसा फार्मेशन किया है। ये बाजार में वोलेटैलिटी बने रहने का संकेत है। ऐसा लगता है कि 16,133 के निचले स्तर पर निफ्टी ने मीडियम टर्म चार्ट पर 16,130 पर स्थित अहम सपोर्ट छू लिया है। अगर निफ्टी 16,130 के नीचे फिसलता है तो फिर इसके लिए अगला सपोर्ट 15,850 पर नजर आ रहा है। 16100 – 15800 के जोन किसी पुल बैक रैली की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

मजहर मोहम्मद का आगे कहना है कि शॉर्ट टर्म में भारतीय बाजार ग्लोबल बाजार की उठापटक के साथ ताल से ताल मिलाता नजर आएगा। बाजार में आने वाली कोई और गिरावट लंबी अवधि के निवेशकें के लिए अच्छे शेयर खोजने का अच्छा मौका होगा। वहीं ट्रेडरों के लिए सलाह होगी कि वे अग्रेसिव होकर ट्रेडिंग न करें और अपने को सुरक्षित रखें।

आज के इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल

Indian Hotels: वर्तमान में बेचें, लक्ष्य 180 रुपये, स्टॉपलॉस 199 रुपये

Tech Mahindra:वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 1500 रुपये, स्टॉपलॉस 1420 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

Tata Teleservices (Maharashtra) Limited or TTML:वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 120 रुपये, स्टॉपलॉस 90 रुपये

Adani Wilmar Ltd or AWL: वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 400 रुपये, स्टॉपलॉस 330 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

Bharat Electronics Ltd or BEL: वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 225 रुपये, स्टॉपलॉस 210 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।