विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के मामले में ED ने JSPL के दिल्ली और गुरुग्राम ऑफिस में मारा छापा, 6% टूटा शेयर

आज का इसका लो 523.35 रुपये का जबकि इसका हाई 560.00 रुपये का है। इस स्टॉक का 52 वीक लो 340.00 रुपये का है जबकि 52 वीक हाई 577.80 रुपये का है.

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 3:20 PM
आज इंट्राडे में JSPL के शेयर 6 फीसदी तक टूट गए और अपने 3 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए।

भारत की केंद्रीय वित्तीय अपराध निरोधक एजेंसी (ED) ने Jindal Steel & Power Ltd (JSPL) के नई दिल्ली स्थिति कार्यालय पर गुरुवार को छापे मारी की हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ईडी ने यह कार्रवाई कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा विनिमय कानूनों के उल्लंघन के आशंका के आधार पर की है।

इसके अलावा फेडरल एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) कंपनी के गुरुग्राम स्थिति कार्यालय पर भी छापा मारा है। बतातें चलें कि आज इंट्राडे में JSPL के शेयर 6 फीसदी तक टूट गए और अपने 3 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए।

कंपनी के शेयरों में मध्य मार्च के बाद आज सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। JSPL ने Reuters की इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है।


Atul Auto को लगे पंख, EV सेगमेंट में एंट्री का किया ऐलान

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने नाम की गोपनीयता बनाए रखने के शर्त पर बताया कि कंपनी के दिल्ली और गुरुग्राम स्थिति कार्यालय पर आज सुबह से हो रही छापे की कार्रवाई की वजह हो सकता है कि कोई पुराना मामला हो।

बता दें कि JSPL 2021 में भारत का 5वां सबसे बड़ा क्रूड स्टील उत्पादक रहा था। कंपनी का मुकाबला Tata Steel, JSW Steel,  SAIL और ArcelorMittal Nippon Steel India (AMNS India) जैसे कंपनियों से है।

फिलहाल 2. 45 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर करीब 14.35 रुपये यानी 2.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 542 रुपये के आसपास नजर आ रहा थे। आज का इसका लो 523.35 रुपये का जबकि इसका हाई 560.00 रुपये का है। इस स्टॉक का 52 वीक लो 340.00 रुपये का है जबकि 52 वीक हाई 577.80 रुपये का है। इस स्टॉक का वॉल्यूम 13,478,360 है। कंपनी का मार्केट कैप 55,268 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।