इस मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक पर Edelweiss की है खरीद की सलाह, जानिए क्या है टार्गेट

Edelweiss का कहना है Gujarat Fluoro अपने कर्ज को घटाने पर फोकस कर रही है। वित्त वर्ष 2022 में अभी तक कंपनी का कैश फ्लो काफी मजबूत रहा है।

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 10:41 AM
Gujarat Fluorochemicals एक लीडिंग भारतीय केमिकल कंपनी है।

Gujarat Fluorochemicals (GFL) में कॉस्टिंग सोडा और PTFE की मजबूत बिक्री के चलते मजबूत तीसरी तिमाही में नतीजे पेश किए है। जिसके चलते तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। ब्रोकरेज हाउस Edelweiss ने हाल ही में Gujarat Fluorochemicals का कवरेज शुरु किया है।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Gujarat Fluorochemicals में आगे ग्रोथ की काफी संभावनाए है। fluoropolymers कारोबार में आगे अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। इसके अलावा कंपनी को फ्लोरिन केमिस्ट्री में मजबूत पकड़ का फायदा मिलता दिखेगा।

Union Budget 2022: बजट के दिन इन शेयरों पर रहें नजर,आज ही हो सकती है डबल डिजिट कमाई


Edelweiss ने वित्त वर्ष 2022-24 की चौथी तिमाही में कंपनी के कारोबार में मजबूती का अनुमान लगाते हुए इस मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक के लिए Buy ऱेटिंग बनाए रखी है औऱ इसके लिए ₹3,447 का लक्ष्य दिया है। गौरतलब है कि इस स्टॉक ने 1 साल में 380 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Edelweiss का मानना है कि आगे के लिए जोरदार आउटलुक और वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में जोरदार कमाई की संभावना के बीच Gujarat Fluorochemicals 2022 के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

Edelweiss का कहना है Gujarat Fluoro अपने कर्ज को घटाने पर फोकस कर रही है। वित्त वर्ष 2022 में अभी तक कंपनी का कैश फ्लो काफी मजबूत रहा है। उम्मीद है कि जून 2022 तक कंपनी को Inox Wind से दिए गए एडवासेस वापस मिल जाएंगे। यह सब कंपनी के लिए अच्छे संकेत है।

यह भी बताते चलें कि Gujarat Fluorochemicals एक लीडिंग भारतीय केमिकल कंपनी है। जिसको फ्लोरिन केमिस्ट्री में काम करने का 30 सालों का व्यापक अनुभव है। यह स्पेशियलिटी केमिकल शेयर 2022 में अब तक 13 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।