Multibagger stock:ग्लोबल इकनॉमी के Covid-19 दबाव के दौर से गुजरने के बावजूद भारतीय बाजारों ने 2021 में अच्छा रिटर्न दिया है। इस अवधि में काफी संख्या में शेयर मल्टी बैगर लिस्ट में जाते दिखे हैं। इन शेयरों में कोविड-19 के बाद की बिकवाली के दौर के बाद अब तक दो गुने से ज्यादा की तेजी आती दिखी है। बीएसएल इंटरनेशनल सर्विसेज (BLS International Services) का शेयर एक ऐसा ही शेयर है जो 2021 का मल्टीबैगर रहा है। हालांकि ये शेयर सितंबर 2021 में 309 रुपए का लाइफ टाइम हाई छूने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में रहा है।
पिछले 1 महीनें में ये शेयर 10 फीसदी टूटा है। लेकिन पिछले 1 हफ्ते से ये शेयर तेजी के मूड में है। पिछले 1 हफ्ते में इसमें करीब 8.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस मल्टीबैगर स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी अच्छा दिख रहा है लेकिन 200 -210 रुपए के आसपास से ही इसमें तेजी से बढ़त की देखने को मिलेगी। जानकारों की सलाह है कि इस स्टॉक में कुछ और गिरावट का इंतजार करें फिर 200 - 210 रुपए के आसपास मिलने पर 260 रुपए के 1 महीनें के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
Choice Broking के सुमीत बगाड़िया का कहना है कि BLS International Services के शेयरों में लाइफ टाइम हाी छूने के बाद बिकवाली का दबाव बना हुआ है। लेकिन सेंकेडरी मार्केट में सेंटीमेंट खराब होने के वर्तमान दौर में इस शेयर में पिछले 1 हफ्ते से खरीदारी आती दिखी है। इस स्टॉक में आई ये तेजी इसमें आगे और तेजी आने का संकेत है।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि इस स्टॉक के 200 -210 रुपए के जोन में मिलने पर इसमें खरीदारी करनी चाहिए। जब तक ये शेयर 180 रूपये के ऊपर है इसमें धीरे-धीरे खरीदारी करते रहने की सलाह होगी। 170 रुपए पर इस स्टॉक के लिए मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। इस शेयर में खरीदारी के लिए 198 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं। इमीडिएट शॉर्ट टर्म में ये शेयर 240 रुपए तक जाता दिख सकता है।
बता दें कि BLS International Services का मार्केट कैप 2,245 करोड़ रुपए है। इसका डिविडेंड ईल्ड (dividend yield) 0.56 फीसदी है। इसका 52 वीक या लाइफ टाइम हाई 309 रुपए और 52-week low 83 रुपए है। इस स्टॉक का करेंट ट्रेड वॉल्यूम 1,71,711 शेयरों का है जो इसके 20 दिनों के 3,06,152 शेयरों के एवरेज वॉल्यूम का करीब 50 फीसदी है।