किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
बोर्ड ने 4500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी। प्रोमोटर्स को 13.30 रुपये/शेयर के भाव पर प्रेफरेंशियल शेयर जारी होंगे। प्रोमोटर्स को 338.3 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। 20% प्रीमियम पर प्रोमोटर्स को शेयर जारी होंगे। कई चरणों में ADR, GDR, NCDs के जरिए 10,000 करोड़ रुपये भी जुटाने की योजना है।
NOMURA की VODAFONE IDEA पर राय
NOMURA ने VODAFONE IDEA पर Reduce रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 8 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23-24 में कंपनी को 5,400-5,700 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। Indus भुगतान के बाद कंपनी के पास 2,550 करोड़ रुपये का फंड संभव है।
फरवरी में कंपनी का लोन Disbursement 44% बढ़कर 2733 करोड़ रुपये हुआ। कंपनी ने इस साल अब तक 23,632 करोड़ रुपये के लोन दिए। फरवरी में कलेक्शन एफिसिएंशी 98% पर पहुंची।
MS ने M&M FINANCE पर Overweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 215 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर और मासिक आधार पर लोन डिस्बर्समेंट और कलेक्शन ट्रेंड मजबूत दिखाई दे रहा है। कंपनी के एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार जारी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)