जानते हैं आज कौन से स्टॉक्स लेकर आये हैं दोनों टीम के कैप्टन
सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
आशीष वर्मा की टीम
1) BHARAT FORGE <RED>
रूस-यूक्रेन युद्ध और गहराया, शेयर में आज दबाव दिख सकता है
2) ASHOK LEYLAND <RED>
रूस-यूक्रेन युद्ध और गहराया, शेयर में दबाव की आशंका
3) AMBUJA CEMENT <RED>
रूस-यूक्रेन युद्ध और गहराया, शेयर में आज दबाव दिख सकता है
4) ACC <RED>
रूस-यूक्रेन युद्ध और गहराया, शेयर में दबाव की आशंका
5) AU SMALL FINANCE <RED>
रूस-यूक्रेन युद्ध और गहराया, शेयर में आज दबाव दिख सकता है
6) BANDHAN BANK <RED>
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से शेयर में दबाव की आशंका
7) VODAFONE IDEA <GREEN>
बोर्ड ने 4500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी। प्रोमोटर्स को 13.30 रुपये/शेयर के भाव पर प्रेफरेंशियल शेयर जारी होंगे। प्रोमोटर्स को 338.3 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। 20% प्रीमियम पर प्रोमोटर्स को शेयर जारी होंगे। कई चरणों में ADR, GDR, NCDs के जरिए 10,000 करोड़ रुपये भी जुटाने की योजना है।
8) M&M FINANCIAL SERVICES <GREEN>
फरवरी में लोन Disbursement 44% बढ़कर 2733 करोड़ रुपये हुआ। इस साल अब तक 23,632 करोड़ रुपये के लोन दिए हैं। फरवरी में कलेक्शन एफिसिएंशी 98% पर पहुंची।
9) GABRIEL INDIA <GREEN>
HDFC MF ने कंपनी के अतिरिक्त 30.66 लाख शेयर खरीदे। HDFC MF ने हिस्सेदारी 7.04% से बढ़ाकर 9.17% की।
10) STOVEKRAFT <GREEN>
SCI Growth Investments II ने 2,469,853 शेयर बेचे। Nippon India MF ने 310,078 शेयर खरीदे। PGIM India MF ने 697,674 शेयर खरीदे जबकि Bengal Finance And Investment ने 930,232 शेयर खरीदे।