Rakesh Jhunjhunwala portfolio:पूरे साल ऑटो स्टॉक्स के बिकवाली के दबाव में रहने के बावजूद Tata Motors के शेयर 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक्स में शामिल रहने में कामयाब रहे है। इस साल अब तक इस मल्टीबैगर स्टॉक में 186.50 रुपये से 472.45 रुपये का लेवल देखने को मिला है। 2021 में यह शेयर करीब 150 फीसदी भागा है। हालांकि बाजार के जानकार अभी भी इस शेयर को लेकर बुलिश नजर आ रहे है। इनका मानना है कि अगले 1 साल में यह स्टॉक 670 रुपये तक का लेवल छु सकता है। एनएसई पर फिलहाल अभी यह शेयर 472.45 रुपये के आसपास नजर आ रही है।
Tata Motors के शेयरों पर बात करते हुए च्वाइंस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि टाटा मोटर्स का ओवरऑल ट्रेन्ड और इसका चार्ट पैटर्न पॉजिटीव नजर आ रहा है। राकेश झुनझुनवाला के इस पसंदीदा शेयर में वर्तमान भाव पर भी 500-525 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए 440 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।
GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि ऑटो स्टॉक्स की बाजार की हाल की तेजी में सबसे कम भागीदारी रही है। आनेवाले तिमाहियों में सेमी कंडक्टर शॉर्टेज की समस्या सुलझती नजर आएगी। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में हो रहे कोरोना टीकाकरण को बाजार खुलता नजर आएगा। जिसको ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स के शेयर को अपने पोर्टफोलियो को लॉन्ग टर्म के नजरिए से जरुर शामिल करना चाहिए। 1 साल में इस शेयर में 670 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
रवि सिंघल का यह भी कहना है कि टाटा मोटर्स ईवी सेगमेंट मे भारतीय ऑटो कंपनियों में फ्रंट रनर है। इसके अलावा 10 लाख रुपये तक की बेसिक सेगमेंट में कंपनी के तेजी के साथ मारुति की जगह ले रही है। आगे इसके कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।
कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग पर नजर डालें तो जुलाई से सितंबर 2021 की अवधि में कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग3,67,50,000 शेयर यानी 1.11 फीसदी थी।