Stock in news: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे हरगिज ना चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
आज के चर्चित स्टॉक, जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई।

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में BSE

कंपनी की बोनस शेयर देने की तैयारी है। 8 फरवरी की बोर्ड बैठक में विचार होगा।


फोकस में GE SHIPPING

बोर्ड से 225 करोड़ रुपये के बायबैक को मंजूरी मिली है। करीब 13 फीसदी प्रीमियम पर ऑफर प्राइस 333 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

फोकस में RBL BANK

BAJAJ FINANCE के साथ क्रेडिट कार्ड के लिए करार 5 साल के लिए बढ़ा है। दिसंबर 2026 तक के लिए करार बढ़ाया गया है। RBL BANK-BAJAJ FINANCE ने 10 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं।

निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, इंट्राडे में जोरदार कमाई के लिए इस स्टॉक्स पर लगाएं दांव

MSTC पर फोकस

JV में क्षमता विस्तार पर 6 करोड़ निवेश करेगी।

फोकस में UNITED SPIRITS

कंपनी की Popular ब्रांड्स की स्ट्रैटेजिक समीक्षा जारी किया है। मार्च 2022 तक ब्रांड्स की स्ट्रैटेजिक समीक्षा पूरा करेगी।

फोकस में MAHARASHTRA SEAMLESS

सरकारी कंपनी से Mah Seamless को 151 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ERW, Seamless Pipe के सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है।

फोकस में GR INFRA

कंपनी ने 1437 करोड़ रुपये का इंफ्रा प्रोजेक्ट पूरा किया है।

फोकस में SIEMENS

Tata-Siemens की JV पुणे में मेट्रो कॉरिडोर डेवलप करेगी। PPP रूट के तहत कॉरिडोर डेवलप करेगी।

फोकस में SHYAM METALICS

Sponge आयरन की उत्पादन क्षमता 20% बढ़ाने का एलान किया है। क्षमता 1.39 mtpa से बढ़कर 1.67 mtpa होगी।

BAJAJ CONSUMER

कंपनी ने ऑयल के नए प्रोडक्ट लॉन्च किए है। Castor Oil, Olive Oil और Joioba Oil लॉन्च किए है। Bajaj 100% Pure Oils ब्रैंड के तहत प्रोडक्ट लॉन्च किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।