शुक्रवार की कमजोरी के बाद सोमवार को भारतीय बाजारों में निचले स्तरों से शानदार खरीदारी आती दिखी। जिसके चलते निफ्टी 82 अंकों की बढ़त के साथ 17,086 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर 57,420 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी कल 200 अंक बढ़कर 35,000 के स्तर के फिर से हासिल करता दिखा।
आज क्या हो इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति इस सवाल का जवाब देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि दायरे में कारोबार की संभावना के साथ निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव रह सकता है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 17200 - 17300 के आसपास रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। ऐसे में उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाई जा सकती है। निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 16,930 के आसपास दिख रहा है।
आज की इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति पर बात करते हुए 5paisa.com रुचित जैन ने कहा कि गिरावट के इस दौड़ में बैंकिंग शेयर अंडरपरफार्मर रहे हैं। बाजार पर दबाव बनाने में भी इस सेक्टर का अहम योगदान रहा है। अब अगर हम डेली चार्ट पर नजर डालें तो लगता है कि बैंक निफ्टी अब गिरावट के अपने अंतिम चरण में है। लेकिन अभी इसका सही अंदाजा लगाना अहम होगा। 35477 का स्विंग लो इसका कन्फर्मेशन लेवल होगा। अगर बैंक निफ्टी इसके ऊपर जाता है तो फिर तो इसको बैंक निफ्टी में ट्रेंड रिवर्सल माना जाएगा।
आज के टॉप इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई
Choice Broking के सुमीत बगाड़िया की इंट्राडे काल
HDFC Bank:वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -1500 और 1550 रुपए, स्टॉप लॉस - 1400 रुपए
UPL:वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 775-780 रुपए, स्टॉप लॉस - 740 रुपए
Profitmart securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे काल
TechM: खरीदें -1783 रुपए, लक्ष्य -1835 रुपए, स्टॉप लॉस -1760 रुपए
CCL Products: खरीदें - 435 रुपए, लक्ष्य - 465 रुपए, स्टॉप लॉस - 420 रुपए
GCL Securities के रवि सिंघल की इंट्राडे काल
Navin Fluorine: खरीदें - 4230 रुपए, लक्ष्य - 4400 रुपए, स्टॉप लॉस - 4188 रुपए