17 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली। कच्चे तेल का उबाल थमने, रूस और यूक्रेन के बीच शांतिवार्ता का आगे बढ़ने की संभावना और 10 हफ्ते बाद एफआईआई की खरीदारी लौटने जैसे कारणों की वजह से बाजार 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
