22 जुलाई 2022 को खत्म हुई तिमाही में भारतीय बाजारों में जोरदार उछाल देखने को मिला। पॉजिटिव ग्लोबल संकेत, लंबे समय बाद विदेशी निवेशकों की वापसी, क्रूड ऑयल की घटती कीमतें, जून तिमाही के अच्छे नतीजे और अच्छा मानसून ये सब ऐसे कारण रहे है जिन्होंने बाजार को सपोर्ट किया। हालांकि रुपये की गिरावट की चिंता कायम रही।
