दिग्गज निवेशक ने वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में Nazara Technologies में अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि म्यूचुअल फंडों और फॉरेन पोर्टफोलियों इन्वेस्टरों ने इस ऑनलाइन गेमिंग कंपनी में तीसरी तिमाही के दौरान अपनी हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की है।
बता दें कि Nazara Technologies में राकेश झुनझुनवाला की दिसंबर तिमाही में 32,94,310 इक्विटी शेयरों की हिस्सेदारी थी। जो कि वित्त वर्ष 2022 की सितंबर तिमाही में भी इतनी ही थी। हालांकि इसी अवधि में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 4.02 फीसदी से बढ़कर 4.07 फीसदी पर आ गई है जबकि FPI की हिस्सेदारी 8.29 फीसदी से बढ़कर 11.10 फीसदी पर आ गई है।
Nazara Technologies के वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इस अवधि में कंपनी में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 13,26,896 इक्विटी शेयरों यानी 4.07 फीसदी थी। जो कि इसके पहले यानी कि सितंबर तिमाही में 12,24,779 इक्विटी शेयर यानी 4.02 फीसदी थी।
Nazara Technologies के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में Nazara Technologies में जीरो रिटर्न मिला है। इस अवधि में यह 2292.10 रुपये से गिरकर 2289.10 रुपये पर आ गया । शुक्रवार को Nazara Technologies के शेयर 3,356 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 25 फीसदी नीचे बंद हुए थे। यह शेयर इस समय 1432 रुपये के अपने 52 वीक लो से करीब 75 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। 8 अक्टूबर 2021 को Nazara Technologiesके शेयर ने एनएसई पर 3122.55 रुपये का अपना ऑल टाईम क्लोजिंग हाई बनाया था।
फिलहाल 12.35 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 125.60 रुपये यानी 5.00 फीसदी की गिरावट के साथ 2386.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।