बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ हुई मजबूत, आज के 10 टॉप पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है अच्छी कमाई

टाटा पावर में 225 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 268-287 रुपए का टार्गेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11-19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 12:01 PM
आईआरबी इंफ्रा में 210 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 263-290 रुपए का टार्गेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13-25 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Top 10 trading ideas: 10 फीसदी की जोरदार रैली के बाद 21 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में बाजार में करेक्शन देखने को मिला। बढ़ती महंगाई, कच्चे तेल की कीमतों में उबाल, यूएस बॉऩ्ड यील्ड में उछाल और एफआईआई के सेलिंग के बीच सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते 3.5 फीसदी तक टूट गया। ट्रेडर्स केद्रीय बजट के आने के पहले सतर्क नजर आ रहे हैं। पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी 600 अंकों से ज्यादा टूट गया और शुक्रवार को 17617 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन एनर्जी को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी डेली टार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाता नजर आया था। बाजार में इस समय कमजोरी के ट्रेंड कामय नजर आ रहे है।

आज के कारोबार पर नजर डालें तो बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी करीबब 236.10 अंक टूटकर 17400 के नीचे फिसल गया है। इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी जैसे हैवी वेट बाजार पर दबाव बना रहे हैं। दिग्गज शेयरों की तरह ही मिडकैप शेयरों मे भी दबाव है। मिडकैप इंडेक्स करीब 2.75 फीसदी नीचे नजर आ रहा है। हालांकि निफ्टी बैंक पर निफ्टी की तुलना में कम दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच निफ्टी के मेटल, आईटी और रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गए है। वहीं ऑटो , एनबीएफसी इंडेक्स में खासा दबाव है।

RIL ने रिटेल कारोबार को मजबूती देने के लिए पहली 3 तिमाहियों में किया 7600 करोड़ रुपये का निवेश


5paisa,com के रुचित जैन का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 17500 का स्तर बहुत अहम होगा । इसपर निफ्टी को सपोर्ट है। अगर निफ्टी 17700 के ऊपर जाता दिखता है तो एक बार फिर बाजार में खरीदारी देखने को मिलेगी औऱ निफ्टी एक बार फिर 17900-18000 की तरफ जाता दिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले हफ्ते की गिरावट एक हल्की और शॉर्ट टर्म गिरावट थी। अब बाजार में बजट के पहले एक बार फिर तेजी आती दिखेगी।

दिग्गजों के सुझाए आज के टॉप ट्रेडिंग स्टॉक, जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Nagaraj Shetti के नागराज शेट्ठी की टॉप पिक्स

Linde India: Buy | LTP: Rs 2,774.35 | इस स्टॉक में 2630 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,065 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 10 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

CCL Products India: Buy | LTP: Rs 460.9 | इस स्टॉक में 430 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 515 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 12 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Biocon: Buy | LTP: Rs 377.1 | इस स्टॉक में 350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 417 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 11 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

5paisa.com के रुचित जैन की टॉप पिक्स

Hindustan Unilever: Buy | LTP: 2,325.4 | इस स्टॉक में 2,250 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,440 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 5 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Bharat Dynamics: Buy | LTP: Rs 459.1 | इस स्टॉक में 435 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 9 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Hitachi Energy India: Buy | LTP: Rs 3,030.75 | इस स्टॉक में 2,750 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,450 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 14 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Angel One के समीत चव्हाण की टॉप पिक्स

Time Technoplast: Buy | LTP: Rs 86.20 | इस स्टॉक में 77.90 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 102 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 18.3 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की शार्ट ट्रेडिंग पिक्स

Tech Mahindra: Buy | LTP: Rs 1,593.55 | टेक महिंद्रा में 1480 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1690-1770 रुपए का टार्गेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 6-11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Tata Power: Buy | LTP: Rs 241.95 | टाटा पावर में 225 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 268-287 रुपए का टार्गेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11-19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

IRB Infrastructure: Buy | LTP: Rs 232.60 |आईआरबी इंफ्रा में 210 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 263-290 रुपए का टार्गेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13-25 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।