FPIs और म्यूचुअल फंडों ने Paytm में बढ़ाई हिस्सेदारी

जून तिमाही में पेटीएम का MTU सालाना आधार पर 49 फीसदी की बढ़त के साथ 7.48 करोड़ पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में 5 करोड़ पर रहा था

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm के शेयर में जून तिमाही में करीब 18 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और यह इस अवधि में 675.8 रुपये पर आ गया।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications ने बताया है कि फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टरों (FPIs) और म्यूचुअल फंडों ने पेटीएम में अपने हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की है। वित्त वर्ष 2022-23 के जून तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक पेटीएम में FPIs की संख्या 54 से बढ़कर 83 हो गई है और कंपनी में FPI की कुल होल्डिंग मार्च तिमाही से 2,86,80,948 शेयरों से बढ़कर 3,53,72,428 शेयरों की हो गई है। यानी 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी में FPIs की होल्डिंग 4.42 फीसदी से बढ़कर 5.45 फीसदी पर बढ़ गई है।

इसी तरह 30 जून 2022 के समाप्त तिमाही में One97 Communications में म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या 3 से बढ़कर 19 हो गई है और कंपनी में इनकी शेयरधारिकता मार्च के 68,19,790 शेयरों से बढ़कर 74,02,309 शेयरों की हो गई है।

पिछले 3 कारोबारी सत्रों में इन 5 शेयरों में भारी वॉल्यूम के साथ लौटी खरीदारी, आइए डालते हैं इन पर एक नजर


Paytm के शेयर में जून तिमाही में करीब 18 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और यह इस अवधि में 675.8 रुपये पर आ गया। वहीं आज यह शेयर सुबह 742 रुपये के स्तर पर खुला था।

जून 2022 के दौरान पेटीएम का लोन वितरण 5 गुना बढ़कर 84.78 लाख पर पहुंच गया है। वहीं अगर रुपये में देखें तो उसमे सालाना आधार पर 9 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 5,554 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। उसी तरह जून तिमाही में कंपनी की GMV सालाना आधार पर दोगुना से ज्यादा बढ़कर 2.96 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। जून तिमाही में पेटीएम का MTU सालाना आधार पर 49 फीसदी की बढ़त के साथ 7.48 करोड़ पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में 5 करोड़ पर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।