पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications ने बताया है कि फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टरों (FPIs) और म्यूचुअल फंडों ने पेटीएम में अपने हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की है। वित्त वर्ष 2022-23 के जून तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक पेटीएम में FPIs की संख्या 54 से बढ़कर 83 हो गई है और कंपनी में FPI की कुल होल्डिंग मार्च तिमाही से 2,86,80,948 शेयरों से बढ़कर 3,53,72,428 शेयरों की हो गई है। यानी 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी में FPIs की होल्डिंग 4.42 फीसदी से बढ़कर 5.45 फीसदी पर बढ़ गई है।
