Get App

बाजार में अभी और गिरावट मुमकिन लेकिन 15200 के नीचे नहीं जाएगा निफ्टी, शॉर्ट टर्म में 5% तक की तेजी के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

निफ्टी के लिए 16,000–15,900 पर इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 16,450 पर पहला और 16,600 पर बड़ा रजिस्टेंस है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 9:25 AM
बाजार में अभी और गिरावट मुमकिन लेकिन 15200 के नीचे नहीं जाएगा निफ्टी, शॉर्ट टर्म में 5% तक की तेजी के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
हमें बाजार में वोलेटिलिटी के लिए तैयार रहना चाहिए। बाजार में दोनों की तरफ भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

समीत चव्हाण, एंजेल वन

24 फरवरी के भारी गिरावट के बाद बाजार में पिछले हफ्ते के शुरुआती 3 दिनों में अच्छी रकवरी देखने को मिली। निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच 300 अंकों के दायरे में कारोबार करता दिखा। इस सबके दौरान निफ्टी के लिए 16,500 पर सपोर्ट रहा लेकिन 4 मार्च को ग्लोबल चिंताओं ने एक बार फिर बाजार को डरा दिया और निफ्टी न केवल 16,500 के नीचे खुला बल्कि इसने इट्राडे में 16200 का स्तर भी तोड़ दिया। हालांकि कारोबार के अंत में ये 16200 के थोड़ा ही ऊपर बंद हुआ। 4 मार्च को निफ्टी 7 महीनें के सबसे निचले स्तरों पर बंद हुआ था। 4 मार्च की गिरावट अपने में कोई आश्चर्य नहीं थी। इसके पिछले तीन दिनों के करेक्शन से इसका संकेत पहले से ही मिल रहा था।

सेंसेक्स निफ्टी में हुई गिरावट बहुत बड़ी गिरावट तो नहीं दिखा रही थी लेकिन कुछ स्टॉक कटी पतंग की तरह गिरते दिखे। पिछले कुछ दिनों से ओवर शोल्ड नजर आने के बावजूद बाजार को कोई राहत मिलती नहीं दिखी। बाजार की गिरावट की सबसे बड़ी वजह रशिया-यूक्रेन वॉर ही रही। जब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो जाता अब तक बाजार इस लड़ाई से जुड़ी खबरों पर रिएक्ट करता रहेगा और ऊपर-नीचे होता रहेगा। हमें बाजार में वोलेटिलिटी के लिए तैयार रहना चाहिए। बाजार में दोनों की तरफ भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस तरह की लड़ाई की स्थिति में स्थितियां जटिल हो सकती हैं। वीकली टाइम फ्रेम पर हमें कमजोरी के साफ संकेत नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें