भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 16 अगस्त को पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। आज निफ्टी 17,800 से ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स में 379.43 अंक या 0.64% ऊपर चढ़कर 59,842.21 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.10 अंक या 0.72% ऊपर चढ़कर 17,825.30 पर बंद हुआ। जानते हैं आज बाजार में कौन से शेयर सबसे बड़े गेनर्स या लूजर्स साबित हुए।
HDFC AMC | CMP: Rs 2,184.55 | इस स्टॉक में बड़े लेवल पर ब्लॉक ट्रेड होने के कारण ये शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। आज इसमें करीब 119.5 लाख शेयरों या कंपनी के 5.6 प्रतिशत स्टेक में बीएसई पर 1,944.3 के भाव पर खरीद-फरोख्त हुई।
Life Insurance Corporation of India | CMP: Rs 697 |
DFM Foods | CMP: Rs 302.85 | कंपनी द्वारा शेयरों की डिलिस्टिंग का प्रस्ताव दिये जाने के बाद आज इस शेयर में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। कंपनी अपनी सब्सिडियरी AI Global Investments के जरिये सारे पब्लिक शेयर खरीदने का इरादा जाहिर कर चुकी है।
Navkar Corp | CMP: Rs 70.80 | इस शेयर में आज 16 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी नजर आई। अडानी लॉजिस्टिक्स द्वारा कंपनी से ICD “Tumb” (Vapi) खरीदने के लिए एग्रीमेंट करने के बाद शेयर में तेजी नजर आई।
Dilip Buildcon | CMP: Rs 242 | कंपनी द्वारा जून तिमाही के लिए 55.1 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज करने के बाद आज ये शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा टूटा।
Zee Entertainment Enterprises | CMP: Rs 237.75 | कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 49% की गिरावट दिखने की वजह से आज ये शेयर लाल निशान में बंद हुआ।
Singer India | CMP: Rs 69.15 | राकेश झुनझुनवाला की फर्म RARE Enterprises द्वारा इस कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की रिपोर्ट के बाद शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा।
Apollo Tyres | CMP: Rs 250.25 | कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 49% बढ़कर 190.7 करोड़ हो जाने से ये शेयर आज 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)