हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड (Honeywell Automation India Limited) के शेयरों में आज उछाल देखने को मिला। कंपनी द्वारा वीकेंड में अपने अप्रैल से जून 2022 की तिमाही के लिए वित्तीय रिजल्ट जारी किये गये। कंपनी की आय और मुनाफे में उछाल देखने को मिला। कंपनी के रिजल्ट के उत्साहित होकर आज बाजार ने इस शेयर पर बुलिश नजरिया अपनाया और इसमें तेजी नजर आई।
ये कंपनी इंटीग्रेटेड ऑटोमेशन और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसने बीएसई पर 11 अगस्त, 2000 को अपना सफर शुरू किया था और उस समय 211.50 रुपये पर खुला था। आज मंगलवार को इसका इंट्राडे हाई 44,275 रुपये रहा जिसके अनुसार स्टॉक ने अब तक अपने निवेशकों को 47,260 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
Honeywell Automation के शेयर आज के ही सेशन 11 प्रतिशत के करीब चढ़े। बीएसई पर 12:32 बजे शुक्रवार के बंद भाव से 10.16 प्रतिशत या 4056.75 अंक ऊपर 44,000 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इसकी तेजी में बड़े वॉल्यूम का योगदान नहीं रहा। आज बीएसई में दोपहर 12:32 बजे तक कंपनी के केवल 1,606 शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली।
लगातार दो सत्रों तक गिरने के बाद फर्म के शेयर में तेजी आई। वृद्धि अप्रैल से जून 2022 तिमाही के लिए कंपनी की आय में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 786.17 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 683 रुपये थी।
लगातार दो सेशंस तक गिरने के बाद कंपनी के शेयर में आज तेजी आई। ये तेजी जून 2022 की तिमाही के लिए कंपनी की आय में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 786.17 करोड़ रुपये हो गई। जबकि कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना 11.5 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये हो गया। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़ा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)