Get App

Gainers & Losers: ऐसे 8 स्टॉक्स जिसमें 16 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

HDFC AMC के स्टॉक में बड़े लेवल पर ब्लॉक ट्रेड होने के कारण ये शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा और इसमें करीब 119.5 लाख शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2022 पर 7:56 PM
Gainers & Losers: ऐसे 8 स्टॉक्स जिसमें 16 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
राकेश झुनझुनवाला की फर्म RARE Enterprises द्वारा Singer India में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की रिपोर्ट के बाद शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 16 अगस्त को पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। आज निफ्टी 17,800 से ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स में 379.43 अंक या 0.64% ऊपर चढ़कर 59,842.21 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 127.10 अंक या 0.72% ऊपर चढ़कर 17,825.30 पर बंद हुआ। जानते हैं आज बाजार में कौन से शेयर सबसे बड़े गेनर्स या लूजर्स साबित हुए।

HDFC AMC | CMP: Rs 2,184.55 | इस स्टॉक में बड़े लेवल पर ब्लॉक ट्रेड होने के कारण ये शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। आज इसमें करीब 119.5 लाख शेयरों या कंपनी के 5.6 प्रतिशत स्टेक में बीएसई पर 1,944.3 के भाव पर खरीद-फरोख्त हुई।

Life Insurance Corporation of India | CMP: Rs 697 |

Macquarie Capital Securities द्वारा जून के नतीजों के बाद इस शेयर की रेटिंग बढ़ाने के बाद कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें