सभी सेक्टरों में बिकवाली के बीच 22 अगस्त को बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 872.28 अंक या 1.46% की गिरावट के साथ 58773.87 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 267.80 अंक या 1.51% की गिरावट के साथ 17490.70 पर बंद हुआ। सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में एक-एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की।
Gillette India | CMP: Rs 5,482 | कंपनी द्वारा Q1FY23 के लिए सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 27.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 67.6 करोड़ रुपये पर दर्ज करने के बाद ये शेयर 3 प्रतिशत चढ़ा। पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 436 करोड़ रुपये से 26.8% बढ़कर 553 करोड़ रुपये रही।
Dredging Corporation | CMP: Rs 277.30 | कमजोर मार्केट के चलते आज 22 अगस्त को ये शेयर लाल निशान में बंद हुआ। विशाखापट्टनम बंदरगाह प्राधिकरण (VPA) ने कंपनी को तीन साल के लिए 57 करोड़ रुपये का एनुअल मेंटेनेंस ड्रेजिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया।
Repco Home Finance | CMP: Rs 263.25 | इस शेयर में आज 6 प्रतिशत की तेजी नजर आई। यूके के Omnis Portfolio Investments Icvc-omnis Global Emerging Markets Equity Opportunities Fund द्वारा कंपनी के 4,76,998 शेयर 232.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गये हैं।
One 97 Communications (Paytm) | CMP: Rs 776 | कंपनी के शेयरहोल्डर्स द्वारा शेखर शर्मा को फिर से कंपनी का एमडी और सीईओ बनाने के बाद कंपनी का शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा।
Greenlam Industries | CMP: Rs 366.50 | कंपनी के गुजरात प्लांट में 20 अगस्त से प्रोडक्शन शुरू होने के चलते कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत उछला।
Zomato | CMP: Rs 62.45 | आज ये शेयर हरे निशान में बंद हुआ। नोमुरा ने इस शेयर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस भी 19 प्रतिशत घटा दिया है।
Gensol Engineering | CMP: Rs 1,404.10 | कंपनी द्वारा EV manufacturing project शुरू करने के लिए 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 140 करोड़ रुपये जुटाने से आज कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा।
Aurionpro | CMP: Rs 330 | कंपनी का शेयर आज 2 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। कंपनी द्वारा भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक से ऑर्डर प्राप्त होने की घोषणा के बाद शेयर में तेजी नजर आई।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)