Get App

Gainers & Losers: ऐसे 8 स्टॉक्स जिसमें आज 22 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

सेंसेक्स और निफ्टी के अलावा आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में एक-एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2022 पर 5:24 PM
Gainers & Losers: ऐसे 8 स्टॉक्स जिसमें आज 22 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
Paytm के शेयरहोल्डर्स द्वारा शेखर शर्मा को फिर से कंपनी का एमडी और सीईओ बनाने के चलते कंपनी का शेयर आज कमजोर बाजार में भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा

सभी सेक्टरों में बिकवाली के बीच 22 अगस्त को बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 872.28 अंक या 1.46% की गिरावट के साथ 58773.87 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 267.80 अंक या 1.51% की गिरावट के साथ 17490.70 पर बंद हुआ। सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में एक-एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की।

Gillette India | CMP: Rs 5,482 | कंपनी द्वारा Q1FY23 के लिए सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 27.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 67.6 करोड़ रुपये पर दर्ज करने के बाद ये शेयर 3 प्रतिशत चढ़ा। पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 436 करोड़ रुपये से 26.8% बढ़कर 553 करोड़ रुपये रही।

Dredging Corporation | CMP: Rs 277.30 | कमजोर मार्केट के चलते आज 22 अगस्त को ये शेयर लाल निशान में बंद हुआ। विशाखापट्टनम बंदरगाह प्राधिकरण (VPA) ने कंपनी को तीन साल के लिए 57 करोड़ रुपये का एनुअल मेंटेनेंस ड्रेजिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया।

Repco Home Finance | CMP: Rs 263.25 | इस शेयर में आज 6 प्रतिशत की तेजी नजर आई। यूके के Omnis Portfolio Investments Icvc-omnis Global Emerging Markets Equity Opportunities Fund द्वारा कंपनी के 4,76,998 शेयर 232.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गये हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें