Gainers & Losers: बाजार में सुस्ती कायम, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Mahindra CIE Automotive | CMP: Rs 195.20 | आज यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं.

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
NCL Industries में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के प्रमोटर Kalidindi Ravi ने खुले बाजार से 21 फरवरी को कंपनी के 9,000 शेयरों की खरीदारी की है.

23 फरवरी यानी आज के कारोबार में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 68.62 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 57,232.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.95 अंक यानी 0.17 फीसदी टूटकर 17,063.25 के स्तर पर बंद हुआ। आज रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली बल्कि ऑटो, कैपिटल गुड्स लाल निशान में बंद हुए। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

PNC Infratech | CMP: Rs 274 | आज इस शेयर में 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से 4,384 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर मिला है। जिसके चलते कंपनी के शेयरों में आज जोश देखने को मिला। इस ऑर्डर में से एक ऑर्डर उत्तर प्रदेश में कानपूर-लखनऊ के बीच 8 लेन का Expressway बनाने का ऑर्डर भी शामिल है। यह ऑर्डर भारत माला परियोजना से संबंधित है।


FSN E-Commerce Ventures (Nykaa) | CMP: Rs 1,355.95 | आज इस शेयर में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। L'Oreal के साथ कंपनी ने अपने कानूनी विवाद को सुलझा लिया है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में दिखा।

Mahindra CIE Automotive | CMP: Rs 195.20 | आज यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। जिसका असर इस स्टॉक पर दिखा है। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28 फीसदी घटकर 80 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के मुनाफे पर बढ़ती लागत ने अपना असर दिखाया है। इस अवधि में कंपनी की आय 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 2.064 करोड़ रुपये पर रही है ।

ट्रेडर्स की राय 2022 में महंगाई दिखाएगी बाजार पर सबसे ज्यादा असर- सर्वे

NCL Industries | CMP: Rs 182 । आज इस शेयर में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के प्रमोटर Kalidindi Ravi ने खुले बाजार से 21 फरवरी को कंपनी के 9,000 शेयरों की खरीदारी की है जिसके चलते कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 5.24 फीसदी हो गई है। बता दें कि पिछले 4 महीने में कंपनी के शेयर में 27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Sigachi Industries | CMP: Rs 312 | आज इस शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। रेटिंग एजेंसी केयर ने कंपनी की 13.93 करोड़ रुपये की लॉन्ग टर्म बैंक फेसिलिटी की रेटिंग 'BBB' से बढ़ाकर 'A-' कर दी है। इसके साथ ही कंपनी के आउटलुक को भी पॉजिटिव से बदलकर स्टेबल कर दिया है। इस खबर के चलते आज इस शेयर में तेजी देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।