Get App

Gensol Engineering ने 140 करोड़ रुपये में बेची 10% हिस्सेदारी, EV बनाने में होगा फंड का उपयोग

Gensol Engineering ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के एक समूह को 140 करोड़ रुपये में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है और बिक्री से प्राप्त पैसे का उपयोग ईवी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगाने में किया जायेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2022 पर 3:21 PM
Gensol Engineering ने 140 करोड़ रुपये में बेची 10% हिस्सेदारी, EV बनाने में होगा फंड का उपयोग
Gensol Engineering के स्टॉक ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 1,274.06 प्रतिशत का रिटर्न दिया जबकि इस साल में अब तक इस शेयर ने 531.39% का रिटर्न दिया है

अहमदाबाद स्थित रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Ltd) ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के एक समूह को 140 करोड़ रुपये में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।

कंपनी इस जुटाई गई राशि को चाकन, पुणे में एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण यूनिट स्थापित करने और अपने सौर ईपीसी कारोबार को बढ़ाने के लिए उपयोग करेगी।

जेनसोल के प्रबंध निदेशक अनमोल सिंह जग्गी (Anmol Singh Jaggi, Managing Director, Gensol) ने मनीकंट्रोल से कहा "इस फंडिंग के साथ जेनसोल ने भारत में बने हुए एक मजबूत इलेक्ट्रिकल व्हीकल की डिलीवरी बढ़ाने का काम करेगी। इसके साथ ही अपने सौर ईपीसी कारोबार का विस्तार करने की योजना भी बनाई है।"

कंपनी की योजना अगले साल से महाराष्ट्र के पुणे में चाकन औद्योगिक क्षेत्र में कार बनाने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें