हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत बेहतर, ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी, नैस्डैक करीब 2% चढ़ा

कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए है। US फ्यूचर्स में लगभग फ्लैट कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों से बेहतर संकेत नजर आ रहे है।

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 8:42 AM
SGX NIFTY 65.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 28,062.18 के आसपास दिख रहा है

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत बेहतर नजर आ रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे है। SGX निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही ।नैस्डैक करीब 2% चढ़ा है । क्रूड में नरमी से भारतीय बाजारों को सपोर्ट मिल रहा है।

कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए है। US फ्यूचर्स में लगभग फ्लैट कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों से बेहतर संकेत नजर आ रहे है। ईरान डील की संभावनाओं से कच्चे तेल में नरमी आई है। ब्रेंट का भाव $118 से नीचे फिसला है। Comex पर सोना 1 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 3 साल के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 2.36% पर है।

इधर NATO ने कल यूक्रेन को सहायता का फिर भरोसा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा रूस ने CHEMICAL और BIOLOGICAL हथियारों का इस्तेमाल किया तो जवाब हम देंगे । रूस-यूक्रेन में लड़ाई आज तीसवें दिन भी जारी है।


यह भी पढ़े- Trade setup for today:निफ्टी में जल्द ही 17400-17500 का स्तर मुमकिन, बाजार खुलने के पहले इन तथ्यों पर डालें नजर,मुनाफे के सौदे पकड़ने में होगी आसानी

वहीं दूसरी तरफ पेट्रोलियम कंपनियों ने 80 पैसे महंगा पेट्रोल और डीजल किया । 4 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी से दो रुपये 40 पैसे दाम बढ़ चुके है। रेटिंग एजेसी MOODYS ने कहा नवंबर से मार्च के बीच भाव नहीं बढ़ाने से करीब 19000 करोड़ के रेवेन्यू का नुकसान होगा

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 65.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 28,062.18

के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.36 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.24 फीसदी टूटकर 17,656.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 21,861.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,254.97 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।