Godrej Properties में 3% की तेजी, Noida project में हुई जोरादार बिक्री का दिखा असर

Godrej Properties ने 14 अक्टूबर 2021 को 2,598 रुपए का 52 वीक हाई और 6 मई 2021 के 1,200.10 का 52 वीक लो छुआ था.

अपडेटेड Mar 17, 2022 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
वर्मतमान में गोदरेज प्रॉपर्टीज अपने 52 वीक हाई से 39.88 फीसदी नीचे और 52 वीक लो से 30.14 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है

आज के शुरुआती कारोबार में Godrej Properties के शेयरों में 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने सूचित किया है कि उसने Noida स्थित गोदरेज वुड्स प्रोजेक्ट (Godrej Woods project) में 1650 करोड़ रुपए की बिक्री की है। इस खबर के चलते आज ये शेयर जोश में दिख रहा है।

कंपनी ने इस बारे में जारी अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि उसने मार्च 2021 में इस प्रोजेक्ट के लॉन्च के बाद से 1 साल में 855 घर बेचे हैं। इस बिक्री अंकडें में मार्च 2021 में हुई 509 करोड़ रुपए की बिक्री और वित्त वर्ष 2022 में हुई 1,141 करोड़ रुपए की बिक्री शामिल है।

Noida Sector 43 में स्थित Godrej Woods के घर शहरी फारेस्ट इलाके में बने हैं। 97-acre Noida Golf Course इस प्रोजेक्ट के करीब ही है। इस प्रोजेक्ट में पूल, कैफे, पानी के स्रोत, क्लब हाउस जैसी सुविधा है। फिलहाल 10:20 बजे सुबह के आसपास ये शेयर 70 अंक यानी 4.5 फीसदी की तेजी के साथ 1555 रुपए के आसपास दिख रहा है।


Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले BEML, Gufic Biosciences, Satin Creditcare Network और अन्य स्टॉक्स

इस स्टॉक ने 14 अक्टूबर 2021 को 2,598 रुपए का 52 वीक हाई और 6 मई 2021 के 1,200.10 का 52 वीक लो छुआ था। वर्मतमान में ये अपने 52 वीक हाई से 39.88 फीसदी नीचे और 52 वीक लो से 30.14 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

बाजार में आज के कारोबार पर नजर डालें तो निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। वहीं, सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में खरीदारी है। फिलहाल सेंसेक्स 786.6 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 57,603.25 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 226 अंक यानी 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 17206 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।