SAMEET CHAVAN, ANGEL ONE
SAMEET CHAVAN, ANGEL ONE
पिछले हफ्ते सोमवार की ट्रेंडिंग शुरु होने के साथ ही ग्लोबल बाजारों में भी सुधार देखने को मिला। पिछले हफ्ते की शुरुआत अच्छी हुई थी। फिर मंगलवार को निफ्टी 16000 का स्तर छूता नजर आया। हालांकि मंदड़िए आसानी से हार मानने के मूड में नहीं थे। ऐसे में हमें उसी दिन भारी मुनाफा वसूली देखने को मिली और बाजार अपनी सारी बढ़त गंवाता दिखा।
बुधवार को भी बाजार में बढ़त देखने को मिली और ये 16,000 की तरफ तेजी से बढ़ा। इस बार मजबूती रही। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार की गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली और ये मजबूती के साथ 16000 का स्तर पार करता दिखा। उसके बाद शुक्रवार को निफ्टी 16200 का स्तर भी फिर से हासिल करता दिखा।
टेक्निकल नजरिए से देखें तो बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर बुलिश नजर आ रहा है। निफ्टी अपने मनोवैज्ञानिक स्तर को एक बार फिर हासिल करता दिखा और इसके ऊपर मजबूती से टिका हुआ भी है। इसके अलावा बाजार के आखिरी कारोबारी दिन ब्रॉडर मार्केट ने जिस तरह के लक्षण दिखाए वे भी तेजड़ियों के लिए शुभ संकेत हैं।
इस समय बाजार काफी सेफ जोन में दिख रहा है। इस हफ्ते निफ्टी के लिए 16000 –15900 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 16350 – 16430 पर अगली बाधा दिख रही है जो डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी का 89-EMA (exponential moving average) भी है। अगर ग्लोबल संकेत सपोर्ट करता है तो निफ्टी हमें 16430 की तरफ जाता दिख सकता है। ये लेवल हासिल होने पर बाजार में और तेजी आ सकती है। ये लेवल हासिल होने तक भले ही हम खुश रहें, लेकिन लपरवाही दिखाने की जरूरत नहीं है। ऐसे में एक बार में एक कदम चलने की रणनीति अपनाने की सलाह होगी और मोमेंटम ट्रेडरों को बीच-बीच में मुनाफा वसूली करते रहना चाहिए।
बीते हफ्ते बाजार में कई थीम्स काम करती दिखीं। इनमें से कुछ आने वाले हफ्तों में भी जोश में नजर आ सकती हैं। इस समय बाजार में चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की रणनीति अपनाएं और ब्रॉडर मार्केट पर फोकस करें। ब्रॉडर मार्केट (मिड और स्मॉल कैप) में हमें इस समय ज्यादा बेहतर मौके नजर आ रहे हैं।
शॉर्ट टर्म के लिए दो बॉय कॉल जिनमें होगी जोरदार कमाई
Max Financial Services: Buy | LTP: Rs 838.70 | मैक्स फाइनेंशियल में 808 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 882 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
M&M Financial Services: Buy | LTP: Rs 197.85 | एमएंडएम फाइनेंशियल में 190.80 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 206 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।