Get App

मिड और स्मॉल कैप में नजर आ रहे अच्छे मौके, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

मैक्स फाइनेंशियल में 808 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 882 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2022 पर 8:49 AM
मिड और स्मॉल कैप में नजर आ रहे अच्छे मौके, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
एमएंडएम फाइनेंशियल में 190.80 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 206 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

SAMEET CHAVAN, ANGEL ONE

पिछले हफ्ते सोमवार की ट्रेंडिंग शुरु होने के साथ ही ग्लोबल बाजारों में भी सुधार देखने को मिला। पिछले हफ्ते की शुरुआत अच्छी हुई थी। फिर मंगलवार को निफ्टी 16000 का स्तर छूता नजर आया। हालांकि मंदड़िए आसानी से हार मानने के मूड में नहीं थे। ऐसे में हमें उसी दिन भारी मुनाफा वसूली देखने को मिली और बाजार अपनी सारी बढ़त गंवाता दिखा।

बुधवार को भी बाजार में बढ़त देखने को मिली और ये 16,000 की तरफ तेजी से बढ़ा। इस बार मजबूती रही। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार की गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली और ये मजबूती के साथ 16000 का स्तर पार करता दिखा। उसके बाद शुक्रवार को निफ्टी 16200 का स्तर भी फिर से हासिल करता दिखा।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर बुलिश नजर आ रहा है। निफ्टी अपने मनोवैज्ञानिक स्तर को एक बार फिर हासिल करता दिखा और इसके ऊपर मजबूती से टिका हुआ भी है। इसके अलावा बाजार के आखिरी कारोबारी दिन ब्रॉडर मार्केट ने जिस तरह के लक्षण दिखाए वे भी तेजड़ियों के लिए शुभ संकेत हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें