2 दिनों की तेज गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छी रिकवरी, जानें आशीष बहेती के ट्रेड्स और सस्ता ऑप्शन

आशीष बहेती ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में खरीदारी की राय दी

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 2:04 PM
NAV Investment के आशीष बहेती ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में खरीदारी की राय दी

दो दिनों की तेज गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छी रिकवरी दिख रही है। निफ्टी 17150 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी OUT PERFORM कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि इस हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के एक्सपर्ट NAV Investment के आशीष बहेती हैं। आशीष ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी बताया।

फ्यूचर मार्केट में आज FRESH LONG रोल्स वाले स्टॉक्स

NALCO, PVR, SAIL औैर HINDALCO


फ्यूचर मार्केट में आज SHORTS COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

IBUL HSG, CAN BANK, BAJAJ FIN और JSPL

फ्यूचर मार्केट में आज FRESH SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स

METROPOLIS, STARIDES, DR LAL PATH और PERSISTANT

निफ्टी में 9 दिसंबर की एक्सपायरी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 17500 और 17300 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली

निफ्टी में 9 दिसंबर की एक्सपायरी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 17000 और 17100 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली

बैंक निफ्टी में 9 दिसंबर की एक्सपायरी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 37000 और 36800 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली

बैंक निफ्टी में 9 दिसंबर की एक्सपायरी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 36000 और 36500 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली

शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में जानें पहले दिन किस खिलाड़ी ने दिया कितना रिटर्न

NAV Investment के आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि कल जो बाजार में बिकवाली देखने को मिली वो ओवर एक्सटेंडेड थी। इसलिए आज बाजार में सुबह से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है और हमारा मानना है कि जिस तरह का स्ट्रक्चर बन रहा है उसके लिहाज से आज निफ्टी में और अच्छा मूव देखने को मिल सकता है। इसलिए आज हमारी निफ्टी में खरीदारी की राय होगी। निफ्टी में 17228 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 16950 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएंय इसमें 17450 के स्तर लक्ष्य के रूप में देखने को मिल सकते हैं।

बैंक निफ्टी पर नजर डालें तो बैंक निफ्टी भी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है लिहाजा इस पर हमारी खरीदारी की सलाह होगी। इसमें 36770 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 37200 के स्तर देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें 36250 पर स्ट्रिक्ट स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

TATA MOTORS DEC FUT : खरीदें- 478.85 रुपये, स्टॉपलॉस- 470 रुपये, लक्ष्य- 495 रुपये

LIC HOUSING FIN DEC FUT : खरीदें- 385 रुपये, स्टॉपलॉस- 375 रुपये, लक्ष्य- 396 रुपये

UNITED BREWERIES DEC FUT : खरीदें- रुपये, स्टॉपलॉस- रुपये, लक्ष्य- रुपये

DR. LAL PATHLAB DEC FUT : बेचें- 3559.05 रुपये, स्टॉपलॉस- 3620 रुपये, लक्ष्य- 3450 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः SBI

बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है लिहाज आशीष बहेती ने भी इसी सेक्टर से आज का सस्ता ऑप्शन बताया। उन्होंने कहा कि एसबीआई की दिसंबर सीरीज की 480 के स्ट्राइक वाली कॉल 13 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 9 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।