Gujarat Gas का शेयर 12 रुपये टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें और ऐड करें या निकल जाएं

Gujarat Gas Share Price: जून तिमाही में Gujarat Gas का मुनाफा 14.2% घटकर 381 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
CLSA ने GUJARAT GAS पर राय देते हुए FY23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 20%/12% घटाया है

Gujarat Gas Share Price: गुजरात गैस (GUJARAT GAS) ने वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी। कंपनी के मुनाफे में 14 प्रतिशत की गिरावट देखने मिली। हालांकि कंपनी के मुनाफे में गिरावट के बावजूद ये अनुमान से ज्यादा रहा। वही कंपनी की आय में 10.7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली थी।

आज ये स्टॉक NSE पर सुबह बजे 2.70 प्रतिशत या 12.50 रुपये गिरकर 450.35 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। GUJARAT GAS का तिमाही आधार पर जून तिमाही में मुनाफा 14.2% घटकर 381 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 367 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 444.3 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही आधार पर जून तिमाही में कंपनी की आय 10.7% बढ़कर 5,170 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 5,224 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी की आय 4,669 करोड़ रुपये रही थी।


GUJARAT GAS का तिमाही आधार पर जून तिमाही में EBITDA 13.1% घटकर 606 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 587 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 697 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की EBITDA Margin तिमाही आधार पर 15% से घटकर 11.7% रही।

INDIGO के घाटे में आई कमी, ब्रोकरेजेज से जानें पोर्टफोलियों में पोजीशन बढ़ाना है या घटाना

JEFFERIES की GUJARAT GAS पर राय

JEFFERIES ने GUJARAT GAS पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 700 रुपये से घटाकर 525 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के वॉल्यूम अनुमान से कमजोर रहे। इन्होंने इसका FY23/24 के वॉल्यूम अनुमान 25% घटाया है। इसके साथ ही जबकि इसके मुनाफे का अनुमान 33%/22% घटाया है।

CLSA की GUJARAT GAS पर राय

CLSA ने GUJARAT GAS पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 450 रुपये से घटाकर 390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लोअर मार्जिन और वॉल्यूम के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट अनुमान से 8 प्रतिशत कम रहा। इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल बिजनेस में वॉल्यूम भी अनुमान से 2 प्रतिशत कम रहा। इन्होंने FY23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 20%/12% घटाया है।

आज बाजार बंद होने के समय Gujarat Gas का शेयर 3.98 प्रतिशत या 18.40 रुपये गिरकर 444.45 रुपये पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।