टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस द्वारा एक ही दिन अपने नतीजे जारी करने के साथ ही कंपनियों के नतीजों का सीजन शुरू हो गया। कल माइंडट्री के नतीजे आये और आज एक और दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL TECH) के तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। HCL TECH की डॉलर आय में 3.5% की ग्रोथ संभव है। इसके अलावा कंपनी का मुनाफा करीब 4% बढ़ सकता है ।
