आज यानी 4 अप्रैल के शुरुआती कारोबार में HDFC Bank के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। बता दें कि HDFC और HDFC Bank ने ट्रांसफॉरमेशनल विलय का ऐलान किया है। इस डील के तहत HDFC Bank में HDFC की 41% हिस्सेदारी होगी। हाउसिंग डिवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने सोमवार को बताया कि आज बोर्ड की मीटिंग में HDFC को HDFC Bank में विलय की मंजूरी दे दी गई है। इस विलय में कंपनी के शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स (कर्ज लेने वाले) भी शामिल होंगे। यह योजना अन्य वैधानिक मंजूरियों के अधीन है।
HDFC ने कहा कि प्रस्तावित डील का मकसद HDFC Bank के हाउसिंग लोन पोर्टफोलियो को बेहतर बनाना और इसका मौजूदा कस्टमर बेस बढ़ाना है। HDFC और HDFC Bank का यह विलय फिस्कल ईयर 2024 की दूसरी या तीसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा। HDFC Ltd और HDFC Bank का शेयर एक्सचेंज अनुपात कुछ इस तरह रहेगा। HDFC Bank के 2 रुपए फेस वैल्यू वाले 25 फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों के बदले HDFC के 1 रुपए फेस वैल्यू के 42 फुली पेड अप इक्विटी होंगे।
एचडीएफसी बैंक ने जारी किए शानदार अपडेट
एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) ने चौथी तिमाही (Q4) के शानदार अपडेट जारी किया है। HDFC BANK द्वारा जारी किये अपडेट के मुताबिक बैंक का डिपॉजिट करीब 17% बढ़ा है। इसके अलावा बैंक के लोन ग्रोथ में 21% की उछाल देखने को मिली है। इतना ही नहीं 48.2% के साथ बैंक का CASA रेशियो चौथी तिमाही के अपडेट के मुताबिक ALL TIME HIGH पर पहुंच गया है।
वियल के ऐलान के बाद कैसी है शेयरों की चाल
फिलहाल 10.10 बजे के आसपास एनएसई पर HDFC Bank का शेयर 200.70 रुपये यानी 13.30 फीसदी की बढ़त के साथ 1709.15 पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 1,725.00 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 1,292.00 रुपये पर है। स्टॉक का डे हाई 1,722.10 रुपये पर है जबकि इसका डे लो 1,562.55 रुपये पर है। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 953,306 करोड़ रुपये रहा है।
वहीं HDFC का शेयर 367.80 रुपये यानी 15.00 फीसदी की बढ़त के साथ 2820.29 पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 3,021.10 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 2,046.00 रुपये पर है। स्टॉक का डे हाई 2,820.10रुपये पर है जबकि इसका डे लो 2,820.10 रुपये पर है। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 511,292 करोड़ रुपये रहा है।
एचडीएफसी बैंक पर ब्रोकरेज हाउस की राय
मॉर्गन स्टैनली ने एचडीएफसी बैंक पर overweight रेटिंग की राय देते हुए इसके लिए 1800 रुपये का लक्ष्य दिया है। वहीं सिटी ने इस एचडीएफसी बैंक पर Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 2000 रुपये का टार्गेट दिया है।
इसी तरह मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 2000 रुपये का टार्गेट दिया है।