खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, करा सकती है आपकी तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
खबरों के दम पर इन शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Stock In News Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में LEMON TREE

जयपुर में 47 कमरों के होटल के लिए लाइसेंस करार किया है। Keys Lite ब्रांड के तहत नया होटल खुलेगा। इस साल दिसंबर तक होटल शुरू हो जाने की उम्मीद है।


फोकस में D MART

चौथी तिमाही में 18% रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। रेवेन्यू 7,304 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,606 करोड़ रुपये रहा है।

फोकस में NMDC

मार्च में प्रोडक्शन 4.57 MT से बढ़कर 4.98 MT रहा है। मार्च में बिक्री 4.08 MT से बढ़कर 4.21 MT रहा है।

यह भी पढ़े-आंध्र प्रदेश ने आयातित कोयले के लिए रद्द कीं Adani Enterprises की बिड, ऊंची कीमत बताई वजह

फोकस में CSB

Q4 में डिपॉजिट 5.48% बढ़कर 20188 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं गोल्ड लोन 7.2% बढ़कर `6561 करोड़ रुपये पर रहा है। CASA 10.28% बढ़कर 6795 करोड़ रुपये पर रहा है।

फोकस में GARDEN REACH

Q4 में 1750 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टर्नओवर है। सालाना आधार पर कंपनी का टर्नओवर 53% बढ़ा है।

फोकस में JB CHEM

कंपनी ने Novartis AG से Azmarda ब्रांड खरीदा है। 246 करोड़ रुपये में दिल के रोगों के इलाज के इस्तेमाल होने वाली दवा खरीदी है। फरवरी 2022 में दवा की बिक्री 67.8 करोड़ रुपये रही है।

फोकस में INDO COUNT

GHCL के टेक्स्टाइल कारोबार को खरीदने का सौदा पूरा हुआ है।

फोकस में IRCTC

मुंबई-अहमदाबाद तेज एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।