आज यानी 4 अप्रैल के शुरुआती कारोबार में HDFC Bank के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। बता दें कि HDFC और HDFC Bank ने ट्रांसफॉरमेशनल विलय का ऐलान किया है। इस डील के तहत HDFC Bank में HDFC की 41% हिस्सेदारी होगी। हाउसिंग डिवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने सोमवार को बताया कि आज बोर्ड की मीटिंग में HDFC को HDFC Bank में विलय की मंजूरी दे दी गई है। इस विलय में कंपनी के शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स (कर्ज लेने वाले) भी शामिल होंगे। यह योजना अन्य वैधानिक मंजूरियों के अधीन है।
