Get App

इस बैंकिंग स्टॉक्स ने पिछले एक साल में दिया कमजोर रिटर्न, Emkay को अब इसमें 30% रिटर्न देने की उम्मीद

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2022 पर 5:43 PM
इस बैंकिंग स्टॉक्स ने पिछले एक साल में दिया कमजोर रिटर्न, Emkay को अब इसमें 30% रिटर्न देने की उम्मीद
HDFC Bank के शेयर 1562 रुपए पर बंद हुए थे

HDFC Bank के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को सिर्फ 9% का रिटर्न दिया है। इसके मुकाबले बेंचमार्क सेंसेक्स का रिटर्न 24% रहा। हालांकि अब ब्रोकरेज फर्म Emkay का मानना है कि तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इसमें अच्छी तेजी आ सकती है।

ब्रोकरेज फर्म Emkay का कहना है कि HDFC Bank की इन-लाइन क्रेडिट ग्रोथ साल-दर-साल के आधार पर 16% रही वहीं तिमाही-दर-तिमाही आधार पर फिस्कल ईयर 2022 की तीसरी तिमाही में ज्यादा बैलेंस्ड रहा।

ताजा रैली में निफ्टी -500 के 100 से ज्यादा शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, Nifty 50 निचले स्तरों से 7% सुधरा

ब्रोकरेज फर्म Emkay के नोट के मुताबिक, "इस बैंक के शेयरों का प्रदर्शन प्रतिद्वंदी कंपनियों और शेयर के अपने स्टैंडर्ड के मुकाबले भी कमजोर रहा है। इसकी बड़ी वजह रही कि RBI ने इसके कार्ड और डिजिटल इनिशियेटिव पर रोक लगाने और कोरोनावायरस संक्रमण के कारण एसेट क्वालिटी डिसरप्शन का शेयरों पर असर पड़ा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें