HDFC Securities ने इस मल्टीबैगर टेक्सटाइल स्टॉक को दिया 'Buy' रेटिंग, जानिए क्या है स्टॉपलॉस और टार्गेट प्राइस

वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इस अवधि में सालाना आधार पर कंपनी की आय में 49 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह ₹2,603 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर रहा है।

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 4:15 PM
वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है।

Vardhman Textiles भारत की एक लीडिंग पूरी तरह से इंटिग्रेटेड टेक्सटाइल कंपनी है। एचडीएफसी सिक्योरिटी का मानना है कि कॉटन यार्न कीमांग में जोरदार तेजी का फायदा इस स्टॉक को मिलेगा। गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन के Xinjian रीजन से आनेवाले कॉटन यार्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। एचडीएफसी सिक्योरिटी का मानना है कि इस प्रतिबंध से भारतीय कंपनियों को फायदा होगा जिसमें Vardhman Textiles भी शामिल है।

एचडीएफसी सिक्योरिटी की राय है कि निवेशकों को इस मल्टीबैगर स्टॉक में 2580-2600 रुपये की रेंज में खरीदारी करना चाहिए । इसके अलावा किसी गिरावट में 2230-2270 रुपये के रेंज में मिलने पर रूक रूक कर किश्तों में खरीदारी करनी चाहिए। अगले 6 महीने में इस स्टॉक में 2770 से लेकर 3030 रुपये तक का स्तर देखने को मिल सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटी का कहना है कि पश्चिमी देशों की कॉटन यार्न आयात करने वाली कंपनियां अपने आयात के लिए चाइना के अलावा दूसरे बाजारों की तलाश में है ऐसे में भारत उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। कॉटन यार्न का लॉन्ग टर्म आउटलुक काफी मजबूत नजर आ रहा है। इसकी वजह यह है कि ग्लोबल रिटेलर अपने सप्लाई चेन में डायवर्सिफिकेशन के लिए चाइना के अलावा दूसरे स्त्रोंतो की तलाश में है।


यह भी पढ़े- इस मल्टीबैगर रियल्टी स्टॉक ने हिट किया लोअर सर्किट, एक्सपर्ट्स से जानें क्या आपको करनी चाहिए खरीद?

वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इस अवधि में सालाना आधार पर कंपनी की आय में 49 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह ₹2,603 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटी का कहना है कि वित्त वर्ष 2021-24 की अवधि में वर्तमान VTL की Revenue/EBITDA/PAT में सालाना आधार पर 20/40/53% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू के प्रति शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू के शेयर में विभाजित करने का निर्णय लिया हैजो कि शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है । 1 साल में VTL के शेयरों में 127 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।