इस मल्टीबैगर रियल्टी स्टॉक ने हिट किया लोअर सर्किट, एक्सपर्ट्स से जानें क्या आपको करनी चाहिए खरीद?

1 महीने के दौरान यह शेयर 38 फीसदी भागा। वहीं 6 महीनों में इसमें 400 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फरवरी 2021 में यह शेयर 18 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था तब से अब तक इमसें 340 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

DB Realty के शेयरों ने आज बीएसई पर इंट्राडे में 102 रुपये प्रति शेयर पर 5 फीसदी का अपरसर्किट हिट किया। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से यह मल्टीबैगर स्टॉक लगतार लोअरसर्किट हिट कर रहा है फिर भी साल 2022 में अब तक यह शेयर 109 फीसदी की बढ़त दिखा चुका है।

Share India Securities के रवि सिंह का कहना है कि डीबी रियल्टी का शेयर कम वॉल्यूम के साथ हाई स्पेक्युलेशन के बीच ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक के फंडामेटल कमजोर हैं और इसका आउटलुक भी निगेटिव है। इस स्टॉक का टेक्निकल सेटअप देखें तो ऐसा लगता है कि इस मोमेंटम और भारी उतार-चढ़ाव के बीच यह स्ट़ॉक नीचे की तरफ 80 रुपये का स्तर भी छू सकता है। निवेशकों को इस स्टॉक से सतर्क रहना चाहिए और करेंट लेवल पर कोई नई पोजिशन लेने से बचना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले महीने यह स्टॉक अपने फंड रेजिंग प्लान और कंपनी के वारंट इश्यू में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी की खबरों के चलते काफी तेजी में था। इसी महीने के शुरुआत में डीबी रियल्टी ने 5 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट के जरिए फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। कंपनी इन वारंटों को गैर प्रमोटर निवेशकों को प्रिफरेंशियल बेसिस पर इश्यू करेगी। इन निवेशकों में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला का नाम शामिल है। इनको RARE Investments के जरिए 1,00,00,000 वारंट इश्यू किए जाएंगे।


शॉर्ट टर्म में बाजार में होने वाला करेक्शन निवेशकों को मध्यम और लंबी अवधि के लिए देगा एंट्री का अच्छा मौका: राजेश चेरुवू

च्वाइंस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि लॉन्ग टर्म निवेशकों को इस स्टॉक से बचकर रहना चाहिए क्योंकि यह स्टॉक लगातार लोअर सर्किट लगा रहा है और नीचे की तरफ फिसल रहा है।

यह भी बतादें कि 1 महीने के दौरान यह शेयर 38 फीसदी भागा। वहीं 6 महीनों में इसमें 400 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। फरवरी 2021 में यह शेयर 18 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था तब से अब तक इमसें 340 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।