Get App

HDFC Securities ने Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो स्टॉक पर दी खरीदारी की सलाह, 3 महीने में बढ़ेंगे शेयर के भाव

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला ये स्टॉक एक साल में 76% चढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2022 पर 5:22 PM
HDFC Securities ने Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो स्टॉक पर दी खरीदारी की सलाह, 3 महीने में बढ़ेंगे शेयर के भाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि स्टॉक में हाल ही में डेली टाइम फ्रेम पर रेक्टैंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिखा है जिससे इसमें अपट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शेयर में रेक्टैंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिखा है। ये स्टॉक 14 जनवरी 2022 को हाल ही में उच्च स्तर बनाने के बाद यह 250 स्तरों के पास करेक्ट हुआ और रुका हुआ है। जो कि वीकली चार्ट पर मजबूत डिमांड जोन की तरफ संकेत देता है। घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा कहा है।

ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये स्टॉक हाल ही में डेली टाइम फ्रेम पर रैक्टैंगल पैटर्न से ब्रेक हुआ है जो बताता है कि इस स्टॉक में पिछला अपट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है। इसके अलावा यह अपने अहम सपोर्ट लेवल से उछला है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा “डेल्टा कॉर्प के स्टॉक ने भी डेली चार्ट पर बोलिंगर बैंड के लोअर बैंड के पास मल्टीपल सपोर्ट लिया है। डेली चार्ट पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (Relative strength index (RSI) (14) ने 40 के स्तर का सपोर्ट लिया है और अब यह ऊपर की ओर चढ़ रहा है। एमएसीडी (MACD (moving average convergence divergence) हिस्टोग्राम पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस देखा गया है। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें