HDFC के शेयरों में 20% से ज्यादा गिरावट आने की क्या है वजह?

HDFC के शेयरों में गिरावट की वजह समझिए और जानिए आगे निवेशकों को क्या करना चाहिए

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 1:26 PM

HDFC Share Price: रुस-यू्क्रेन युद्ध और दूसरे कारणों से शेयर बाजार बड़ी गिरावट से जूझ रहा है। इस गिरावट का असर हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरप (HDFC) के शेयरों पर काफी बुरा पड़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण HDFC के शेयरों में लगातार बिकवाली हो रही है। इसी का नतीजा है कि HDFC के शेयर अपने 52 हफ्तों के हाइएस्ट लेवल से 22% तक टूट चुके हैं।

आखिर क्यों टूट रहे हैं HDFC के शेयर?

HDFC ने 2 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। उसके बाद से लगातार इसके शेयरों में गिरावट बनी हुई है। तो क्या इस गिरावट की वजह कंपनी के नतीजे हैं या ये बस एक संयोग है।


दिसंबर तिमाही के नतीजों को देखें तो HDFC का नेट प्रॉफिट 11% बढ़कर 32.6 अरब डॉलर पहुंच गया है। इसकी वजह ज्यादा आमदनी और उम्मीद से कम क्रेडिट लॉस था।

इस दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII)7% बढ़कर 42.8 अरब डॉलर रहा। बैंक के एसेट क्वालिटी में मामूली गिरावट आई थी क्योंकि इसका कुल लोन NPA बन गया था। जब किसी लोन की EMI में 90 दिनों से ज्यादा देर होती है तो उसे NPA मान लिया जाता है।

जब कंपनी का बिजनेस अच्छा है तो इसके शेयरों की गिरावट की वजह रूस-यूक्रेन युद्ध को माना जा सकता है।

मिंट के मुताबिक, HDFC का सीधे तौर पर ऐसे किसी देश में निवेश नहीं है जो युद्ध में फंसे हो। इसका फोकस डोमेस्टिक मार्केट पर ही है।

अगर जियो पॉलिटिकल टेंशन भी इस गिरावट की वजह नहीं है तो क्या है इसका कारण?

क्या ये है गिरावट की वजह?

अमेरिका के फेड रिजर्व ने इस साल मार्च में रेट बढ़ाने का फैसला किया था। जिसके बाद से विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर अपने मार्केट में लगा रहे हैं। इसकी वजह से भी HDFC के शेयरों में बिकवाली बढ़ी है।

Multibagger stocks: इन 5 स्टॉक्स ने 1 महीने में दोगुने किए निवेशकों के पैसे, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर पूरे मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ा है। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) जितनी बिकवाली कर रहे हैं उतना ही शेयरों पर नकारात्मक असर हो रहा है।

विदेशी निवेशकों ने ना सिर्फ HDFC, बल्कि ICICI Bank और इंफोसिस में भी बिकवाली की है। मौजूदा हालात में बिकवाली से शेयर गिरे हैं। ऐसे में लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेशक HDFC के शेयरों को खरीद सकते हैं। कंपनी के शेयरों में गिरावट से यह आकर्षक लेवल पर आ गया है।

डिविडेंड बांटने के लिहाज से भी HDFC का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है। इसके पिछले 4 डिविडेंडस फेसवैल्यू के 1000% रहे हैं।

यह लेख निवेश की सलाह नहीं है। यह Equitymaster.com के लेख का अनुवाद हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।