Multibagger penny stocks: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के चलते पिछले करीब 15 दिनों से ग्लोबल बाजारों में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इस जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद भारतीय बाजारों में कुछ ऐसे शेयर रहे हैं जिन्होंने इस अवधि में अपने निवेशकों को मालामाल बनाया है। इन स्टॉक्स ने पिछले 1 महीने में शेयरधारकों की वेल्थ दोगुनी कर दी है। यहां हम ऐसे 5 स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं जो पिछले 1 महीने के मल्टीबैगर साबित हुए हैं। आइए -डालते है इन पर एक नजर।
IEL: इस स्मॉलकैप स्टॉक में आज अपरसर्किट लगता नजर आया। पिछले 1 महीने में यह XT ग्रुप का शेयर 38.65 रुपये से बढ़कर 99.10 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें 155 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक का वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 2,541 है जो अपने 20 दिनों के औसत ट्रेड वॉल्यूम यानी 4,970 का लगभग 50 फीसदी है।
BLS Infotech: पिछले 1 महीने में इस स्मॉलकैप पेनी स्टॉक ने करीब 155 फीसदी का रिटर्न दिया है और यह 1.59 रुपये से बढ़कर 4.07 रुपये पर आ गया है। इस साल अब तक मल्टीबैगर स्टॉक में 500 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस स्टॉक का वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 2,65,732 है जो कि 11,83,686 के इसके 20 दिनों के औसत वॉल्यूम से काफी कम है। कंपनी का मार्केट कैप ₹178 करोड़ है।
Ganesh Holding: यह स्मॉलकैप XT ग्रुप का स्टॉक है जो पिछले 1 महीने में 23.70 रुपये से बढ़कर 59.15 रुपये पर आ गया है। 1 महीने में यह शेयर 150 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह मल्टीबैगर स्टॉक 165 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 16.20 रुपये से चढ़कर 59.15 रुपये पर आ गया है। इस स्टॉक का वॉल्यूम कम है और इसका मार्केट केवल 2 करोड़ रुपये है। यह बहुत जोखिम वाला स्टॉक है।
Gujchem Distillers India: पिछले 1 महीने में XT ग्रुप का यह शेयर 255.50 रुपये से बढ़कर 677.15 रुपये पर आ गया है। 1 महीने में यह शेयर 165 फीसदी भागा है। 2022 में अब तक यह शेयर 148 रुपये से बढ़कर 677 रुपये पर आ गया है और इस अवधि में इसने करीब 360 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह भी काफी लो वॉल्यूम वाला शेयर है और इसका वर्तमान मार्केट कैप 10 करोड़ रुपये है।
Cyber Media (India): यह T ग्रुप का स्मॉलकैप शेयर है। पिछले 1 महीने में इसने 105 फीसदी की बढ़त दिखाई है और 15.50 रुपये से बढ़कर 31.55 रुपये पर आ गया है। फरवरी 2022 के शुरुआत से ही यह पेनी स्टॉक अपट्रेंड में है । 2022 में अब तक इस पेनी स्टॉक ने 135 फीसदी का रिटर्न दिया है। स्टॉक का मार्केट कैप 50 करोड़ रुपये के आसपास है और इसका ट्रेड वॉल्यूम 2117 है जो कि 20 दिनों के 41,444 के औसत वॉल्यूम से काफी कम है।