Get App

स्टॉक स्प्लिट के बाद रॉकेट बना Hindustan Foods का शेयर, हिट किया नया हाई

Hindustan Foods ने अपने 10 रुपये फेस वैल्यू के 1 इक्विटी शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू 2 शेयरों में विभाजित करने के लिए 22 जुलाई 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 1:40 PM
स्टॉक स्प्लिट के बाद रॉकेट बना Hindustan Foods का शेयर,  हिट किया नया हाई
पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 53 फीसदी भागा है जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ 7.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Hindustan Foods के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इंट्राडे में आज यह शेयर 15 फीसदी तक की तेजी दिखाता नजर आया है। फिलहाल एनएसई पर यह स्टॉक 1.15 बजे के आसपास 35.20 रुपये 7.10 फीसदीकी बढ़त के साथ 531 के आसपास नजर आ रहा था।

2 कारोबारी सत्रों में यह शेयर करीब 37 फीसदी भागा है। आज यह स्टॉक 508.00 रुपये पर खुला था जबकि यह गुरुवार के कारोबार में 495.75 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक का 52 वीक हाई 568.80 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 324.53 रुपये पर है। स्टॉक का दिन का हाई 568.80 रुपये पर है जबकि इसका दिन का लो 508.00 रुपये पर है।

पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 53 फीसदी भागा है जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ 7.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

गौरतलब है कि Hindustan Foods ने अपने 10 रुपये फेस वैल्यू के 1 इक्विटी शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू 2 शेयरों में विभाजित करने के लिए 22 जुलाई 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। स्टॉक स्प्लिट के इस खबर के चलते ही यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें