Get App

Holcim डील सीमेंट सेक्टर पर नहीं डालेगा कोई निगेटिव असर: जेफरीज इंडिया

Jefferies की यह जेपी मॉर्गन के राय के खिलाफ है। गौरतलब है कि जेपी मॉर्गन ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह डील पूरे स्टील सेक्टर के लिए बड़े घाटे का सौदा होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2022 पर 7:20 PM
Holcim डील सीमेंट सेक्टर पर नहीं डालेगा कोई निगेटिव असर: जेफरीज इंडिया
ACC की वर्तमान उत्पादन क्षमता 34MT है और यह वर्तमान में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसी तरह अंबुजा की वर्तमान उत्पादन क्षमता31.5MTहै और वर्तमान में यह 7MT के विस्तार योजना पर काम कर रही है

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया का मानना है कि अंबुजा सीमेंट में होल्‍स‍िम (Holcim)द्वारा अपनी हिस्सेदारी बिक्री के फैसले का सीमेंट सेक्टर पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। उसने यह भी कहा है कि इस अधिग्रहण के लिए कुछ थोड़ी कंपनियां ही आगे आएंगी। Jefferies की यह जेपी मॉर्गन के राय के खिलाफ है। गौरतलब है कि जेपी मॉर्गन ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह डील पूरे स्टील सेक्टर के लिए बड़े घाटे का सौदा होगी।

Bloomberg और The Economic Times में प्रकाशित खबरों के मुताबिक Holcim अंबुजा सीमेंट की अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इसके लिए वह JSW Group, Adani Group और Shree Cement के साथ बातचीत के प्रारंभिक दौर में है।

जेफरीज इंडिया ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि Ambuja/ACC बड़े ब्रांड है। इनकी उत्पादन क्षमता काफी बड़ी है। इनकी ROE भी तुलनात्मक रुप से तमाम दूसरी कंपनियों की तुलना में काफी बेहतर है। हालांकि इस डील के वैल्यूएशन पर बाजार की नजरें लगी हुई है लेकिन इस बात की संभावना बहुत कम है कि किसी एग्रेसिव बायर द्वारा पूरी इंडस्ट्रीज में कोई बड़ा उथल -पुथल कर दिया जाएगा।

ACC की वर्तमान उत्पादन क्षमता 34MT है और यह वर्तमान में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसी तरह अंबुजा की वर्तमान उत्पादन क्षमता31.5MTहै और वर्तमान में यह 7MT के विस्तार योजना पर काम कर रही है। मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि दोनों की संयुक्त उत्पादन क्षमता वर्तमान में 66MT है। वहीं, चालू विस्तार योजना के पूरे हो जाने पर यह क्षमता 78MT हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें