Get App

Hot Stocks | निफ्टी में जल्द ही 17,800 के लेवल भी मुमकिन, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

नैटको फार्मा में 858 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 775 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 10:07 AM
Hot Stocks | निफ्टी में जल्द ही 17,800 के लेवल भी मुमकिन, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव
भारत फोर्ज में 667 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 760 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Rohan Patil, Bonanza Portfolio

कल का दिन बाजार के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला एक और दिन साबित हुए। कल गैपअप ओपनिंग बाजार पूरे दिन पेंडुलम की तरह आगे-पीछे झूलते हुए कंसोलीडेशन के मोड में रहा। कारोबार के अंत में ये अपनी सारी बढ़त गवांते हुए 17,100 के नीचे बंद हुआ जो इसके पिछले दिन के क्लोजिंग रेंज के करीब है। बेंचमार्क इंडेक्स ने अपने कंसोलीडेशन फार्मेशन के लोअर बैंड के करीब मजबूत सपोर्ट लिया है ओर ये तीसरी बार 16,800 के मजबूत सपोर्ट से वापसी करता दिखा है।

डेली चार्ट पर निफ्टी 21, 50, और 100 -day EMA के नीचे दिख रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI (14) 14 फरवरी से ही सपाट दिख रहा है और ये कीमतों की आगे की दशा-दिशा का साफ संकेत दिए बिना पूर्व स्थापित रेंज में घूम रहा है। यहां से निफ्टी के लिए 16,800 के स्तर पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। अगर निफ्टी इसके नीचे फिसलता है तो इसके लिए 16,500 पर अगला सपोर्ट होगा। फिलहाल ऊपर की तरफ इसके लिए 17,450 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस बाधा को मजबूती के साथ तोड़ देता है तो फिर इसमें 17,800 का स्तर देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें